Operation Sindoor Indian Army 2025: ऑपरेशन सिंदूर से दहशतगर्दों में हड़कंप,सेना ...

operation-sindoor-indian-army-press-conference

Operation Sindoor Indian Army 2025: ऑपरेशन सिंदूर से दहशतगर्दों में हड़कंप,सेना की संयुक्त प्रेस वार्ता में हुआ बड़ा खुलासा

operation sindoor indian army 2025 ऑपरेशन सिंदूर से दहशतगर्दों में हड़कंपसेना की संयुक्त प्रेस वार्ता में हुआ बड़ा खुलासा

शिव तांडव की धुन के साथ शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Operation Sindoor Indian Army 2025: खबर नई दिल्ली से है जहां आज रविवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' और पाकिस्तान के साथ मौजूदा तनाव पर भारतीय सेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बतादें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत शिवतांडव की ऊर्जावान धुन से हुई, जो भारत के रौद्र रूप का प्रतीक है। इस प्रेस वार्ता में थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अभियान अधिकारी शामिल हुए।

DGMO ने बताया ऑपरेशन का पूरा प्लान

भारतीय थल सेना के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने निर्णायक कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया।

नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने जानकारी दी कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध एयर स्ट्राइक की। इस ऑपरेशन के तहत 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया।

मारे गए बड़े आतंकी चेहरे

इस कार्रवाई में तीन मोस्ट वांटेड आतंकवादी... यूसुफ़ अज़हर,अब्दुल मलिक रऊफ़ और मुदासिर अहमद को भी ढेर कर दिया गया। ये आतंकी IC-814 विमान अपहरण और पुलवामा जैसे आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड माने जाते थे। read more: लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का उद्घाटन, CM बोले – आतंकवाद कुत्ते की पूंछ

आतंकियों के ढांचे को किया ध्वस्त

DGMO ने बताया कि यह ऑपरेशन आतंक के बुनियादी ढांचे को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से किया गया। भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब आतंकी हमलों का जवाब सिर्फ निंदा से नहीं, सीधे सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा।

तीनों सेनाओं की संयुक्त रणनीति

इस ऑपरेशन में थल सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। वायुसेना ने सटीक बमबारी की तो थल सेना ने खुफिया जानकारी साझा की और नौसेना ने सीमा निगरानी को मजबूत किया। यह भारत की संयुक्त सैन्य ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण है।

भारत का आतंक पर साफ संदेश

Operation Sindoor Indian Army 2025: लेफ्टिनेंट जनरल घई ने अंत में कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी हरकत को सहन नहीं करेगा। जो भी देश या संगठन आतंकवाद को समर्थन देंगे, उन्हें उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई नीति का उदाहरण है...अब सिर्फ चेतावनी नहीं, कार्रवाई होगी। read more: मप्र के बैतूल में मानवता शर्मसार,सड़क पर तड़पते बुजुर्ग को ठेले पर ले जाना पड़ा अस्पताल

संबंधित सामग्री

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

देश-विदेश

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

अमेरिका ने ईरान पर फिर कार्रवाई की। ट्रम्प ने नए हमलों की चेतावनी दी, जबकि होर्मुज स्ट्रेट में 1500 जहाज फंसने से वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ गया।

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

देश-विदेश

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

पश्चिम बंगाल में BJP आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। अमित शाह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं।

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।