बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

Bengal BJP CM Name Likely Today

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

पश्चिम बंगाल में BJP आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। अमित शाह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं।

बंगाल में आज bjp सीएम के नाम पर मुहर क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के चार दिन बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी आज विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

माना जा रहा है कि इसी बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला होगा। शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा सकता है।

सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे क्यों माने जा रहे?

सुवेंदु अधिकारी इस समय मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बेनर्जी को हराया। यही सीट ममता बनर्जी की सबसे मजबूत राजनीतिक जमीन मानी जाती रही है।सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर भी जीत दर्ज की। लगातार दूसरी बार ममता बनर्जी को चुनावी चुनौती देकर हराने के बाद बीजेपी के भीतर उनका कद और मजबूत हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी उनके नाम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

हार के बाद ममता बनर्जी के तेवर आक्रामक

चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार स्वीकार करने से इनकार करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर उनकी पार्टी की सीटें कम कराई गईं।ममता ने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी और सड़कों पर रहकर लड़ाई जारी रखेंगी। उनके बयान के बाद बंगाल की राजनीति और गर्म हो गई है।

सुवेंदु के पीए की हत्या से बढ़ा राजनीतिक तनाव

6 मई को सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह कोलकाता से अपने घर लौट रहे थे। बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की।इस घटना के बाद बीजेपी ने कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी पर हमला बोला। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह हत्या राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की हार के बाद उनके करीबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

 

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता सत्ता से बाहर, 9 को होगा शपथग्रहण

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता सत्ता से बाहर, 9 को होगा शपथग्रहण

पश्चिम बंगाल में गवर्नर आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है, जिससे ममता बनर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नए चुनाव में BJP ने जीत हासिल की।

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

देश-विदेश

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी ने हार के बावजूद इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने BJP और चुनाव आयोग पर अन्यायपूर्ण प्रक्रियाओं का आरोप लगाया।

बंगाल के 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग, EVM से छेड़छाड़ और झड़प के बाद फैसला

देश-विदेश

बंगाल के 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग, EVM से छेड़छाड़ और झड़प के बाद फैसला

कोलकाता में TMC ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने के आरोप लगाए, दावा किया कि चुनावी धांधली का प्रयास हो रहा है। CM ममता बनर्जी ने स्थिति की समीक्षा की।

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

देश-विदेश

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमले का आरोप, हावड़ा में झड़प और भवानीपुर सीट पर हाईवोल्टेज मुकाबला।