मंदिर, मजार और गुरुद्वारा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीत के जश्न के लिए 501...

nitish-kumar-victory-celebration-501kg-laddus-temple-visit

मंदिर, मजार और गुरुद्वारा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीत के जश्न के लिए 501 किलो लड्डू हो रहे तैयार

मंदिर मजार और गुरुद्वारा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीत के जश्न के लिए 501 किलो लड्डू हो रहे तैयार

CM Nitish Kumar visits temple: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पूरे दिन धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। पटना में उन्होंने मंदिर, मजार और गुरुद्वारा जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। 14 नवंबर को होने वाले बिहार चुनाव परिणाम से पहले सीएम नीतीश का यह आध्यात्मिक दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महावीर मंदिर में पूजा-पाठ

सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान हनुमान जी की आराधना की और राज्य की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। मंदिर परिसर में अधिकारियों और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। मुख्यमंत्री ने मंदिर में लगभग आधा घंटा बिताया और विधि-विधान से पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि बिहार में शांति और विकास की कामना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। [caption id="attachment_116482" align="alignnone" width="608"]महावीर मंदिर पहुंचे नीतीश महावीर मंदिर पहुंचे नीतीश[/caption]

CM Nitish Kumar visits temple: मजार पर चादर चढ़ाई

महावीर मंदिर में पूजा के बाद नीतीश कुमार पटना हाईकोर्ट परिसर के पास स्थित एक मजार पहुंचे। यहां उन्होंने सिर पर हरा साफा बांध रखा था और श्रद्धा के साथ चादर चढ़ाई। मजार पर मौजूद मौलवी से उन्होंने मुलाकात की और अमन-चैन की दुआ मांगी.  [caption id="attachment_116483" align="alignnone" width="607"]हाईकोर्ट परिसर के पास स्थित एक मजार पहुंचे नीतीश हाईकोर्ट परिसर के पास स्थित एक मजार पहुंचे नीतीश[/caption]

गुरुद्वारा में मत्था टेका

मजार पर चादर चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पटना सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और राज्य के विकास के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने सीएम का स्वागत किया और उन्हें सिरोपा भेंट किया। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सभी धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का संगम है। उन्होंने शांति, भाईचारे और विकास की अपील करते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही। [caption id="attachment_116484" align="alignnone" width="616"]गुरुद्वारा में मत्था टेका गुरुद्वारा में मत्था टेका[/caption]

बीजेपी ने शुरू की जश्न की तैयारी

CM Nitish Kumar visits temple: दूसरी ओर, एनडीए समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता चुनाव परिणाम से पहले ही जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। पटना में कार्यकर्ता 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे हैं। बीजेपी नेता कल्लू ने कहा कि “NDA की जीत तय है, बिहार ने फिर विकास और स्थिरता को चुना है।” कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार जनता ने जंगलराज और अव्यवस्था को पूरी तरह नकार दिया है। इसलिए बीजेपी और जेडीयू गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है। [caption id="attachment_116485" align="alignnone" width="607"]पटना में कार्यकर्ता 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे पटना में कार्यकर्ता 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे[/caption]

मांझी का बयान — “जंगलराज की वापसी नहीं होगी”

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार अब विकास के रास्ते से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा —
पहली गोली जंगलराज पर, दूसरी गोली भय और पक्षपात पर, तीसरी गोली भ्रष्टाचार पर, चौथी गोली दलित अत्याचारियों पर, पांचवी गोली अपराध पर, छठी गोली नफरत और अंधेरे पर — बिहार के विकास के लिए NDA तय है।
मांझी के इस बयान से स्पष्ट है कि NDA अपने विकास एजेंडे को लेकर आत्मविश्वास में है।

CM Nitish Kumar visits temple: 14 नवंबर को होगा फैसला

अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार का यह भक्ति और आस्था भरा दिन चुनावी माहौल में एक अलग ही संदेश देता दिखा — कि सत्ता और राजनीति से पहले ईश्वर का आशीर्वाद सबसे महत्वपूर्ण है।

संबंधित सामग्री

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

मध्य प्रदेश

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

कोर्ट ने मोहन सिंह काजले को फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने पर 3 साल की सजा और जुर्माना सुनाया।

मौसम ने  ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश

मौसम ने ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में अचानक बारिश हुई लेकिन 22 जिलों में गर्मी की चेतावनी जारी है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं और अगले दिनों में और बारिश की संभावना है।

राज्य सहकारी अपेक्स बैंक अध्यक्ष की घोषणा, महेंद्र सिंह यादव को मिली कमान

मध्य प्रदेश

राज्य सहकारी अपेक्स बैंक अध्यक्ष की घोषणा, महेंद्र सिंह यादव को मिली कमान

मध्य प्रदेश सरकार ने विभिन्न निगम-मंडलों में कई नेताओं को अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है, जिसमें महेंद्र यादव, केपी यादव और संजय नगाईज शामिल हैं।

सोनभद्र में अपहरण के बाद मारपीट, जख्मों पर रगड़ा नमक, 3 लाख रु. मांगे

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में अपहरण के बाद मारपीट, जख्मों पर रगड़ा नमक, 3 लाख रु. मांगे

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में अमित पटेल का अपहरण कर मारपीट की गई और उनके परिवार से 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

मनोरंजन

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

बॉलीवुड में 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला जारी है, जिसमें 'भूत बंगला' ने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है।