नीतीश कुमार की चुनावी सख्ती — नालंदा, राजगीर और समस्तीपुर में एनडीए का जोरदार प्...

nitish-kumar-nda-election-campaign-nalanda-rajgir-samastipur-rajnath-singh-amit-shah

नीतीश कुमार की चुनावी सख्ती — नालंदा, राजगीर और समस्तीपुर में एनडीए का जोरदार प्रचार, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दिखाया दम

नीतीश कुमार की चुनावी सख्ती — नालंदा राजगीर और समस्तीपुर में एनडीए का जोरदार प्रचार राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दिखाया दम

NDA election campaign in Bihar: बिहार के विभिन्न विधानसभा इलाकों में एनडीए के बड़े नेताओं ने रविवार और सोमवार को सार्वजनिक रैलियों के माध्यम से वोटरों को रिझाने की कोशिश तेज कर दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के अस्थावां में जदयू के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के समर्थन में जनसभा की और केंद्र सरकार के सहयोग का राग अलापा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अलग-अलग सभाओं में RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और एनडीए की मजबूती का भरोसा जताया।

नीतीश का दावा

नालंदा के अस्थावां में नीतीश कुमार ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से उनकी सरकार 2005 में गठित हुई है तब से लोगों के काम लगातार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब से हमारी सरकार बनी है 2005 में तब से आप लोगों के काम कर रहे हैं। केंद्र का सहयोग मिल रहा है। पहले वाला कुछ काम करता था जी। क्या हाल था।” नीतीश ने पुराने दौर की तुलना करते हुए समाज में फैले झगड़ों और विकास की कमी का जिक्र किया।

NDA election campaign in Bihar: व्‍यवस्था पर जोर

नीतीश ने कहा कि पहले हिंदू-मुस्लिम में झगड़ा होता था, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य का हाल खराब था और बिजली भी नहीं आती थी। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि पिछले दौर में महिलाओं के लिए कोई विशेष काम नहीं हुआ। उनके मुताबिक जदयू ने शांति और शासन-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया है और यही वजह है कि एनडीए के साथ मिलकर विकास संभव हुआ है।

अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार

राजगीर विधानसभा के सरबहदी हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने रोजगार के मामले में बड़ा दावा किया। उन्होंने याद दिलाया कि 2020 में उन्होंने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था और कहा कि 10 लाख नौकरी का काम हो गया है तथा रोजगार पाने वालों की संख्या 40-50 लाख तक पहुंच चुकी है। अब उन्होंने अगला लक्ष्य घोषित किया — अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

स्थानीय उम्मीदवारों का समर्थन

नीतीश ने जदयू प्रत्याशी कौशल किशोर और दूसरे स्थानीय उम्मीदवारों के समर्थन में मतदाताओं से अपील की कि वे अपने स्थानीय विकास को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को मौका दें। उनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर योजनाएं तेज़ी से लागू हो रही हैं और केंद्र का समन्वय मिलने से और काम होंगे।

‘14 नवंबर को 'सुपड़ा साफ' होगा’

समस्तीपुर के रोसरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी और आक्रामक भाषा का उपयोग करते हुए कहा कि 14 नवंबर को “लालू और राहुल गांधी का बिहार से सुपड़ा साफ हो जाएगा।” शाह ने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी और यह चुनाव बिहार को 'जंगल राज' से मुक्ति दिलाने का है।

NDA election campaign in Bihar: दलित राजनीति और वोट बैंक पर कटाक्ष

अमित शाह ने रैलियों में कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दलितों के नाम पर वोट मांग रहे हैं, परन्तु कांग्रेस ने बिहार के महान नेताओं को प्रधानमंत्री बनने से रोक दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार के भले के लिए सिर्फ नीतीश और मोदी ही सक्षम हैं। शाह ने युवा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि 25 साल की मैथिली को बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के टिकट दिया गया है, जो विपक्ष में संभव नहीं था।

‘विकास चाहिए, जंगलराज नहीं’

पटना के बाढ़ में आयोजित सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि RJD और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक लग गया था और यह ब्रेक केवल NDA ही तोड़ सकती है। उन्होंने कहा, “हमें जंगलराज नहीं चाहिए, विकास चाहिए।” राजनाथ ने विपक्ष के पुराने नारे और तौर-तरीकों की आलोचना करते हुए कानून व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।