Nepal Bus Accident News: बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत!

nepal-bus-accident-news

Nepal Bus Accident News: बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत!

nepal bus accident news बरातियों से भरी बस खाई में गिरी 13 की मौत

Nepal Bus Accident News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सीम से लगे नेपाल के बतैड़ी जिले में 5 फरवरी गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खुशी का माहौल मातम में बदल गया जब बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर में खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रुप से घायल है। इस घटने से उस क्षेत्र में अफरा - तफरी मच गई।

देर रात हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा देर रात हुआ। काफी अंधेरे की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किले आईं। लेकिन जानकारी मिलते ही मौके पर नेपाल एपीएप, पुलिस पहुंची और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। फिर काफी देर तक राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा। तुरंत घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शादी के बाद घर लौट रहे थे बराती

जानकारी के मुताबिक, बस बैतड़ी जिले की पुरचुंणी नगरपालिका-7 के भवने गांव से शादी के बाद दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुड़ा जा रही थी। बस संख्या सु प प्र 02-001 ख 1119 पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ पर चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भयंकर था कि 13 लोगों की मौत हो गई। खुशी का दिन मातम में बदल गया। बता दें कि, मरने वालों में बजांग और बैतड़ी जिले के विभिन्न गांवों के पुरुष, महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं।

ओवरलोड की वजह से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, जांच में हादसे की मुख्य वजह बस में क्षमता से अधिक बारातियों का सवार होना सामने आया है, जिसके चलते बस चढ़ाई पर आगे नहीं बढ़ी और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके चलते घायल बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

संबंधित सामग्री

CM धामी ने AWPL कार्यक्रम में भाग लिया,

उत्तराखंड

CM धामी ने AWPL कार्यक्रम में भाग लिया, 'जॉब क्रिएटर' बनने के लिए प्रेरित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने AWPL के 'विजय पर्व' कार्यक्रम में भाग लेते हुए युवाओं को 'जॉब क्रिएटर' बनने की प्रेरणा दी।

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

लाइफ स्टाइल

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

गर्मियों में मखाना खाने के विभिन्न तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी, जैसे मखाना चाट और मखाना रायता.

बिहार

'जैसे में तड़प रही, वैसे वो भी तड़पे...' वैशाली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

बिहार की नवविवाहिता नेहा कुमारी ने पति मयंक राज पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी, यदि ठोस संकल्प नहीं लिया गया तो निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे।

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

देश-विदेश

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। सुनील नरेन और रिंकू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।