Neha Sharma Road Show Bhagalpur: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने पिता के लिए जनता से की वोट की अपील!

neha-sharma-road-show-bhagalpur-supports-father-ajit-sharma

Neha Sharma Road Show Bhagalpur: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने पिता के लिए जनता से की वोट की अपील!

neha sharma road show bhagalpur एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने पिता के लिए जनता से की वोट की अपील

Neha Sharma Road Show Bhagalpur: बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने पिता और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में भागलपुर में भव्य रोड शो में शामिल हुईं और पिता के लिए सभी से वोट की अपील भी की। पूरे शहर में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। Read More: Anupama Parameswaran Cyber Bullying: साउथ एक्ट्रेस हुईं साइबर बुलिंग का शिकार! दर्ज कराई FIR.. कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नेहा शर्मा का फूल- मालाओं और नारा लगाते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

बुढ़ानाथ मंदिर से शुरु हुआ रोड शो...

रोड शो की शुरुआत सुबह 2 बजे बुढ़ानाथ मंदिर से हुई थी, जहां नेहा शर्मा ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा की। फिर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे खुले वाहन में सवार होकर लोगों से रुबरु हुईं। उनके रास्ते में नया बाजार, सराय चौक, विश्वविद्यालय रोड, साहेबगंज, नरगा चौक, विषहरी स्थान, चम्पानगर, तांती बाजार रोड और मदनीनगर गोलम्बर शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी...

रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए “अजीत शर्मा जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी अमर रहे” के नारे लगा रहे थे। महिलाओं और युवाओं ने भी नेहा शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

नेहा शर्मा ने जनता से की अपील...

नेहा शर्मा ने भागलपुर की जनता से कहा, “भागलपुर की जनता ने हमेशा मेरे पिता को स्नेह और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने इस शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं भागलपुर की बेटी होकर आप सबसे निवेदन करती हूं कि इस बार भी कांग्रेस और मेरे पिता अजीत शर्मा जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।”

फैंस के साथ एक्ट्रेस ने ली सेल्फी...

फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भागलपुर में अपने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो के दौरान फैंस से मुलाकात की और कई लोगों के साथ सेल्फी भी ली। अजीत शर्मा पिछले तीन बार से भागलपुर के विधायक हैं और इस बार भी कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। नेहा शर्मा हर चुनाव में अपने पिता के लिए प्रचार करती नजर आती हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। रविवार शाम 5 बजे दूसरे चरण के प्रचार का शोर थम गया।      

संबंधित सामग्री

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

खेल

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा कर अपनी चौथी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तेज पारियों से मैच में जीत हासिल की।

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्य प्रदेश

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के कोटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित किया, जहां उन्होंने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला।

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें जन समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण होगा।

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

मध्य प्रदेश

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

कोर्ट ने मोहन सिंह काजले को फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने पर 3 साल की सजा और जुर्माना सुनाया।

मौसम ने  ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश

मौसम ने ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में अचानक बारिश हुई लेकिन 22 जिलों में गर्मी की चेतावनी जारी है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं और अगले दिनों में और बारिश की संभावना है।