मुंबई में मौत बनकर आई बस, 13 लोगों को कुचला

mumbai-bus-accident-bhandup-13-crushed-4-dead

मुंबई में मौत बनकर आई बस, 13 लोगों को कुचला

मुंबई में मौत बनकर आई बस 13 लोगों को कुचला

Mumbai Bus Accident: मुंबई में मौत बनकर आई बस ने कई लोगों की सांसे छीन ली। मुंबई के भांडुप में बेकाबू BEST बस ने 13 लोगों को कुचल दिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकी 9 लोग घायल है। मरने वोलों 3 महिलाओं समेत 4 लोग लोग शामिल है। 

CCTV आया सामने

घायलों को मुबंई के रजवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि साड़ी की दुकान के बाहर कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक बस ने अनियंत्रित होकर भीड़ को कुचल दिया। कुछ लोग जान बचाने के लिए तेजी से दुकान के अंदर दौड़े, लेकिन कुछ बस की चपेट में आ गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

Mumbai Bus Accident: 13 लोग आए चपेट में

ये हादसा सोमवार रात करीब 9.30 बजे हुआ। भांडुप स्टेशन के बाहर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की इलेक्ट्रिक बस टर्न ले रही थी तभी अचानक चालक का बस से कंट्रोल छूट गया। बेकाबू बस भीड़ में घुस गई और 13 लोग उसकी चपेट में आ गए।  [caption id="attachment_125502" align="alignnone" width="617"]भांडुप में बेकाबू BEST बस ने 13 लोगों को कुचल दिया भांडुप में बेकाबू BEST बस ने 13 लोगों को कुचल दिया[/caption]

बस ड्राइवर हिरासत में 

हादसे के बाद बस ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची। बता दे कि, बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया।

कैसे हुआ हादसा?

बस ड्राइवर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बस टर्न करते वक्त गलती से एक्सीलेटर दब गया और हैंड ब्रेक से कंट्रोल छूट गया। पुलिस आरोपी बस ड्राइवर के इस दावे की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर नशे की हालत में नहीं था। पुलिस इलाके के और भी CCTV फुटेज खंगाल रही है। [caption id="attachment_125504" align="alignnone" width="616"]हैंड ब्रेक से कंट्रोल छूटा हैंड ब्रेक से कंट्रोल छूटा[/caption]

5 लाख की आर्थिक सहायता

Mumbai Bus Accident: हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया, और मृतकों के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।

संबंधित सामग्री

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी ने पहले ब्लैकमेल किया और फिर जबरन शोषण किया।

राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

राजस्थान

राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज उन्नति कार्यक्रम के तहत विकास प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की, सख्त निर्देश दिए।


Annu Kapoor Accuses Om Puri:  अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप!

मनोरंजन

Annu Kapoor Accuses Om Puri: अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप!

Annu Kapoor has accused late actor Om Puri of betraying his sister Seema Kapoor, revealing the details in an interview and expressing his deep disappointment.

सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

बिहार

सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

सम्राट चौधरी की नई सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया गया और नीतीश कुमार की इच्छाओं का जिक्र किया गया।