MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़...

MP Weather Update: 4 Dead in Storm, Rain Alert

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आंधी-बारिश से 4 लोगों की मौत, कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अलर्ट जारी।

mp weather update आंधी-बारिश का कहर श्योपुर में 4 मौतें यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं कई राज्यों में अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के हाथरस में भारी बारिश से सड़कों और कोतवाली परिसर में पानी भर गया।दिल्ली में भी शनिवार सुबह खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। कई उड़ानें प्रभावित हुईं और एयरलाइंस ने यात्रियों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी।

श्योपुर में दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिले में अलग-अलग घटनाओं को मिलाकर कुल 4 लोगों की जान गई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य शुरू कर दिए हैं।

हाथरस में जलभराव, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा

उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। हाथरस में भारी बारिश के कारण कोतवाली सदर परिसर और आसपास की सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह तेज आंधी के चलते दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।मौसम विभाग ने प्रदेश के 54 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

गुजरात को छोड़ अधिकांश राज्यों में प्री-मानसून सक्रिय

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। गुजरात को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों का असर देखा जा रहा है। राजस्थान के अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

4 जून को केरलम में दस्तक देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है तथा अगले तीन दिनों में इसके छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है। अब तक मानसून 19 राज्यों के विभिन्न हिस्सों को कवर कर चुका है।

 

संबंधित सामग्री

मंच से 7 अफसर-कर्मचारियों पर गिरी गाज, डिप्टी कलेक्टर और 2 CMO सस्पेंड; CM डॉ यादव का ऑन-द-स्पॉट एक्शन

राज्य

मंच से 7 अफसर-कर्मचारियों पर गिरी गाज, डिप्टी कलेक्टर और 2 CMO सस्पेंड; CM डॉ यादव का ऑन-द-स्पॉट एक्शन

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान 7 अधिकारियों को निलंबित किया, जिसमें डिप्टी कलेक्टर और पटवारियों शामिल हैं।

सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

राज्य

सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान किसानों और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

राज्य

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

रायबरेली में एक बेटी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी, क्योंकि पिता उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे।

बंटवारा 1947: सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक और इंसानियत भरी कहानी

मनोरंजन

बंटवारा 1947: सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक और इंसानियत भरी कहानी

फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, और शबाना आजमी ने अभिनय किया है। यह फिल्म 1947 के भारत-पाक विभाजन की त्रासदी को पर्दे पर लाती है।

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री, एयर इंडिया फ्लाइट में देरी, तकनीकी खराबी आई

देश-विदेश

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री, एयर इंडिया फ्लाइट में देरी, तकनीकी खराबी आई

थाईलैंड के बैंकॉक में तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी हुई, जिससे 200 भारतीय यात्री फंस गए। फ्लाइट अब 14 अगस्त को रवाना होगी।