Mandana Karimi Quits India: ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी छोड़ेंगी भारत, कहा- 'भारत ने धोखा दिया'!

mandana-karimi-says-india-betrayed-me-so-she-leave-india

Mandana Karimi Quits India: ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी छोड़ेंगी भारत, कहा- 'भारत ने धोखा दिया'!

mandana karimi quits india ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी छोड़ेंगी भारत कहा- भारत ने धोखा दिया

Mandana Karimi Quits India: ईरानी मूल निवसी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं, कुछ दिन पहले उन्होंने खामनेई की मौत पर रोने वाले एंकर का मजाक उड़ाया था। और अब उन्होंने भारत को धोखेबाज करार दिया है। उनका कहना हैं कि- 'भारत ने उन्हें धोखा दिया है और अब यहां उनकी कोई आवाज नहीं बची है। उन्होंने अपना सारा सामान पैक कर लिया है और जैसे ही ईरान में मौजूदा शासन खत्म होगा, वह वापस अपने देश लौट जाएंगी।'

एक्ट्रेस ने भारत को बताया धोखेबाज

मंदाना करीमी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि- 'पिछले दो महीनों में मुझे मुंबई में बहुत अकेलापन महसूस हुआ। ईरान के हक में बोलने और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की वजह से मैंने अपने कई पुराने दोस्त खो दिए। मुझे महसूस हो रहा है कि भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है। जनवरी 2026 से मुझे काम मिलना बंद हो गया है और मेरे पुराने कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल कर दिए गए हैं।'

हालात सुधरते ही ईरान लौटेंगी मंदाना करीमी

एक्ट्रेस मंदाना ने कहा कि -

वो अब भारत से अपना नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि , 'जैसे ही ऐलान होगा कि ईरान की मौजूदा सरकार गिर गई है, मैं तुरंत चली जाऊंगी। मैंने अपना बैग पैक कर लिया है। मैं एक ऐसा ईरान देखना चाहती हूं जहां महिलाएं आजाद हों, अपनी मर्जी के कपड़े पहन सकें और किसी भी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकें।'

खामेनेई की मौत पर जाहिर की थी खुशी

कुछ दिन पहले ईरानी मूल निवसी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी खामनेई की मौत पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल एक एंकर रोते हुए खामनेई के मौत की खबर पढ़ रहा था, जिसका एक्ट्रेस ने मजाक उड़ाया।

मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- “खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं।”

इन फिल्मों में नजर आई मंदाना

बता दें कि, मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। साथ ही वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ और ‘लॉक अप’ में भी नजर आई थी।

   

संबंधित सामग्री

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सनातन

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या रुद्राक्ष दिखने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक प्रगति के संकेत होते हैं।

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।