20 साल बाद बिहार में बड़ा बदलाव, विभागों का बंटवारा, नीतीश ने छोड़ा गृह विभाग

major-shift-bihar-20-years-nitish-kumar-relinquishes-home-department-portfolio-allocation

20 साल बाद बिहार में बड़ा बदलाव, विभागों का बंटवारा, नीतीश ने छोड़ा गृह विभाग

20 साल बाद बिहार में बड़ा बदलाव विभागों का बंटवारा नीतीश ने छोड़ा गृह विभाग

Nitish Kumar Bihar Cabinet: बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। इसमें सबसे अहम माना जाने वाला गृह विभाग इस बार BJP के हिस्से में आया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

[caption id="attachment_118347" align="alignnone" width="536"]किसको मिला कौनसा विभाग किसको मिला कौनसा विभाग[/caption]

20 साल बाद नीतीश ने छोड़ा गृह विभाग

20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा। BJP ने वित्त मंत्रालय JDU को दिया है। बिजेंद्र यादव को ऊर्जा के साथ वित्त का भी जिम्मा दिया गया। इसके साथ मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया। [caption id="attachment_118346" align="alignnone" width="569"]बिहार में विभागों का बंटवारा बिहार में विभागों का बंटवारा[/caption]

Nitish Kumar Bihar Cabinet: श्रेयसी बनी खेल मंत्री

पहली बार मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है। वो नेशनल शूटर रह चुकी है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग बदल नहीं गया। उन्हें फिर से लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया।

रामकृपाल बने कृषि मंत्री

Nitish Kumar Bihar Cabinet: इसके अलावा लगातार दूसरी बार डिप्टी सीएम बने विजय सिन्हा को भूमि एंव राजस्व के अलावा खान एंव भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण विभाग कृषि विभाग भी BJP के खाते में गया। BJP के मंत्री रामकृपाल यादव को बिहार का कृषि मंत्री बनाया गया।  वहीं दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए। नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

चिराग और कितना लालची हो सकता है? डिप्टी CM पद को लेकर चिराग ने तोड़ी चुप्पी

Chirag Paswan on Deputy CM: बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके अलावा, BJP के नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम और 26 मंत्रियों ने शपथ ली। चिराग पासवान शपथ से पहले केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को लेकर अटकलें चल थीं। यह कहा जा रहा था कि डिप्टी सीएम की पोस्ट चिराग की पार्टी के खाते में आ सकती है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी में कांड, बर्थडे बॉय ने 3 लोगों को मारी गोली

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी में कांड, बर्थडे बॉय ने 3 लोगों को मारी गोली

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी विवाद खूनी झगड़े में बदला, तीन लोगों की मौत हो गई। आरोपी पूर्व बसपा नेता जीतू सैनी भाग निकले।

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

लखनऊ में CM योगी ने महिला जवानों की सलामी ली और 60,244 नए सिपाहियों को UP पुलिस में स्वीकार किया। उन्होंने अनुशासन और महिला सुरक्षा पर जोर दिया।

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में

मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में 'मन की बात', जनता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय कैफे पर 'मन की बात' सुनने के बाद जनता से संवाद किया। पीएम मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोर दिया।

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

देश-विदेश

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।