IRCTC की नई सुविधा, अब ट्रेन की सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना....

irctc-e-pantry-service-train-seat-food-booking

IRCTC की नई सुविधा, अब ट्रेन की सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना....

irctc की नई सुविधा अब ट्रेन की सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना

irctc e pantry service: ट्रेन यात्रा के दौरान खाने को लेकर यात्रियों की परेशानी अब काफी हद तक खत्म होने वाली है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 25 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पैंट्री सेवा शुरू कर दी है। इस सुविधा के तहत अब यात्री सफर के दौरान अपनी सीट पर बैठे-बैठे ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकेंगे।

जिन ट्रेनों में फ्री मील नहीं, वहां मिलेगी सुविधा

आईआरसीटीसी की यह सेवा खासतौर पर उन ट्रेनों के लिए शुरू की गई है, जिनमें भोजन टिकट के किराए में शामिल नहीं होता। ऐसे मामलों में यात्री यात्रा से पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपना पसंदीदा भोजन बुक कर सकेंगे। इससे न तो आखिरी समय की भागदौड़ रहेगी और न ही खाने की क्वालिटी को लेकर असमंजस।

टिकट बुकिंग के साथ ही खाना ऑर्डर का विकल्प

ई-पैंट्री सेवा को आईआरसीटीसी के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। कन्फर्म, आरएसी या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट वाले यात्री भोजन और रेल नीर का ऑर्डर पहले ही दे सकते हैं। यात्रा के दौरान पैंट्री कार का स्टाफ तय समय पर खाना सीधे यात्री की सीट तक पहुंचाएगा।

खाना नहीं मिला तो मिलेगा रिफंड

आईआरसीटीसी के मुताबिक यदि बुकिंग के अनुसार भोजन डिलीवर नहीं किया जाता है, तो यात्रियों को रिफंड का अधिकार मिलेगा। इससे सेवा की पारदर्शिता और भरोसे दोनों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यात्रा होगी ज्यादा आरामदायक

रेल मंत्रालय के उपक्रम आईआरसीटीसी का कहना है कि यात्रियों को बेहतर खानपान अनुभव देना और रेल-आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ई-पैंट्री सेवा के शुरू होने से अब यात्रियों को न सिर्फ पसंद का खाना मिलेगा, बल्कि ट्रेन यात्रा भी पहले से ज्यादा सुविधाजनक और आरामदेह हो जाएगी.अब निगाहें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में इस सुविधा को कितनी और ट्रेनों तक विस्तार दिया जाता है।  

संबंधित सामग्री

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

देश-विदेश

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला।

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.