International Women's Day 2026: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस आज, जानिए इस बार की थीम ...

international-womens-day-2026-today

International Women's Day 2026: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस आज, जानिए इस बार की थीम और इस दिन का इतिहास...

international womens day 2026 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस आज जानिए इस बार की थीम और इस दिन का इतिहास

International Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को 'विमेंस डे' मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के त्याग, संघर्ष , उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं के बिना हर घर, समाज कितना अधूरा है, जब महिलाएं आगे बढ़ती है। उन्हें बराबरी के अवसर मिलते हैं। तो सिर्फ उसकी तरक्की नहीं होती बल्कि पूरा समाज और देश तरक्की की ओर बढ़ता है। आज देशभर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा हैं।

2026 की क्या है थीम

International Women's Day 2026 की मुख्य थीम “Give to Gain” (दान से लाभ/देकर पाना) है, जो लैंगिक समानता के लिए आपसी सहयोग और समर्थन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसके साथ ही, अन्य प्रमुख थीम “अधिकार। न्याय। कार्रवाई। सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए” है, जो महिलाओं की सुरक्षा और समान अधिकारों के लिए ठोस कार्रवाई पर जोर देती है।

महज एक दिवस नहीं बल्कि सम्मान का दिन

यह दिन उन सभी महिलाओं को सम्मान देने का दिन है जो परिवार के लिए सपने त्याग चुकी हैं, जो अपने सपने को पूरा करने के लिए सबसे लड़ रहीं हैं, जो ऑफिस की ज़िम्मेदारियां संभालती हैं, जो अपने घर का ध्यान रखती हैं, अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं, और अपने बच्चों को बहुत प्यार और ताकत से पालती हैं। हर व्यवस्थित घर, हर सफल परिवार के पीछे एक महिला चुपचाप अपना बेस्ट दे रही होती है।

कई बार अपनी खुशियों का त्याग करती है, कभी अपने भाई के लिए कभी माता- पिता के लिए, तो कभी अपने पति और बच्चों के लिए, परिवार को एक माले में पिरोकर रखने के लिए, बिना अपने बारे में सोचें सब कुछ करती हैं। आज का दिन सिर्फ़ महिलाओं को सेलिब्रेट करने का नहीं है, बल्कि उनकी ताकत, सब्र और हर दिन उनके द्वारा किए जाने वाले अनगिनत त्याग का सम्मान करने का भी है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी में हुई थी। उस समय दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने अपने कामकाजी अधिकारों, बेहतर वेतन और सुरक्षित कार्यस्थल के लिए संघर्ष कर रही थीं। साल 1908 में न्यूयॉर्क में हजारों महिलाओं ने अपने काम के घंटे कम करने और बेहतर वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह आंदोलन महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई का एक महत्वपूर्ण कदम था।

सन 1910 में जर्मनी की सामाजिक कार्यकर्ता Clara Zetkin ने कोपेनहेगन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्ताव रखा कि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हर साल एक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाना चाहिए।

1911 में पहली बार मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

1911 में पहली बार कई यूरोपीय देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद यह आंदोलन धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में यह दिन महिला दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

1975 में United Nations ने आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी। तब से यह दिन पूरी दुनिया में महिलाओं की समानता, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है।

  Also Read- CM डॉ. मोहन यादव ने Women’s day पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं…

संबंधित सामग्री

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

राजस्थान

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में न्याय सेतु सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें रिटायर्ड जजों ने कानूनी जागरूकता और वैकल्पिक विवाद समाधान पर विचार किया।