IndiGo पर 22 करोड़ का जुर्माना, DGCA ने बताई 4 बड़ी गलतियां

indigo-dgca-22-crore-fine-4-major-mistakes

IndiGo पर 22 करोड़ का जुर्माना, DGCA ने बताई 4 बड़ी गलतियां

indigo पर 22 करोड़ का जुर्माना dgca ने बताई 4 बड़ी गलतियां 

IndiGo DGCA Fine: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo पर 22 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बड़ी कार्रवाई की। लगातार नियमों के उल्लंघन और 'सिस्टम में खामियों' को लेकर Indigo पर कुल 22.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

साथ ही, Indigo एयरलाइन को 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करने का आदेश भी दिया गया है, जो ISRAS यानी इंडिगो सिस्‍टमेटिक रिफॉर्म एश्‍योरेंस स्‍कीम के तहत चरणबद्ध तरीके से रिलीज होगी। ये पैसे तभी वापस होंगे, जब DGCA मान लेगा कि इंडिगो ने जरूरी सुधार कर लिए हैं। https://youtube.com/shorts/dH2zzVW26i0?si=n112Bc9G2FratSjS

Indigo पर जुर्माना

यह जुर्माना एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के 133A के तहत लगाया गया। इसके तहत एकमुश्त जुर्माना 1.80 करोड़ है। इसके अलावा FDTL नियमों का 68 दिन तक पालन नहीं होने पर हर दिन ₹30 लाख का जुर्माना लगाया गया, जो कि 20.40 करोड़ होता है। DGCA ने यह एक्शन 3 से 5 दिसंबर, 2025 के बीच Indigo की 2507 फ्लाइट के कैंसिल होने और 1852 फ्लाइट के ऑपरेशन में देरी होने पर लिया। इस कारण 3 लाख से ज्यादा पैसेंजर को परेशानी हुई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर DGCA ने मामले की जांच के लिए 4 मेंबर वाली कमेटी बनाई थी।

IndiGo DGCA Fine: ऑपरेशन की 4 बड़ी गलतियां 

  1. संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना। 
  2. नियमों के हिसाब से तैयार न होना। 
  3. सोफ्टवेयर में खामियां। 
  4. ऑपरेशनल कंट्रोल और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर में कमजोरियां। 

‘आदेशों को पूरी तरह से माना जाएगा’

IndiGo DGCA Fine: इंडिगो एयरलाइंस ने कहा - DGCA के सभी आदेशों को पूरी तरह से माना जाएगा, और जो भी सुधार जरूरी होंगे, वे सही वक्त पर किए जाएंगे। कंपनी के बोर्ड और मैनेजमेंट ने कहा हाल की घटना के बाद काम करने के तरीकों, सिस्टम और संचालन को मजबूत बनाने के लिए अंदरूनी तौर पर जांच और समीक्षा की जा रही है।

10 बड़े एयरपोर्ट पर अफसरों की तैनाती, इंडिगो के फ्लाइट शेड्यूल में 5% की कटौती

IndiGo flight schedule cut: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 1 दिसंबर, 2025 से बड़े पैमाने पर फ्लाइट में रुकावटों के बाद इंडिगो के फ्लाइट शेड्यूल में 5% की कटौती की गई है।
उड़ानों में 5% की कटौती
उड़ानों में 5% की कटौती
IndiGo के पास गर्मियों के शेड्यूल में हर हफ्ते 14,158 घरेलू उड़ानें चलाने की मंजूरी थी। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

तमिलनाडु में विजय सरकार की बड़ी जीत! फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन, विपक्ष रह गया पीछे

देश-विदेश

तमिलनाडु में विजय सरकार की बड़ी जीत! फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन, विपक्ष रह गया पीछे

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास मत हासिल कर लिया। फ्लोर टेस्ट में सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला।

 CM बनते ही थलापति विजय ने तृषा के हक में लिया फैसला!

मनोरंजन

CM बनते ही थलापति विजय ने तृषा के हक में लिया फैसला!

Newly appointed Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay has granted special permission for morning screenings of Trisha Krishnan's film 'Karappu', reversing previous bans.

भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, धारा 144 लागू

राज्य

भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, धारा 144 लागू

मध्य प्रदेश के भोपाल में धार्मिक भावनाएँ आहत होने पर मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन। पुलिस ने धारा 144 लागू की, कई इलाकों में तनाव।

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन:पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

राज्य

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन:पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अज्ञात है।

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

देश-विदेश

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

The Cannes Film Festival 2026 has kicked off, highlighting Indian regional cinema and Bollywood. Alia Bhatt and other Indian stars grace the event.