गरमी से राहत या आफत की शुरुआत? कहीं हाईवे डूबा, कहीं ओले बरसे… 10 मई के बाद फिर पलटेगा मौसम!

Heavy Rain Alert Across India Weather Update

गरमी से राहत या आफत की शुरुआत? कहीं हाईवे डूबा, कहीं ओले बरसे… 10 मई के बाद फिर पलटेगा मौसम!

देशभर में बारिश और आंधी का असर, छत्तीसगढ़ में हाईवे डूबा, यूपी में ओले गिरे। MP-बिहार में अलर्ट, तापमान 40°C से नीचे आया।

गरमी से राहत या आफत की शुरुआत कहीं हाईवे डूबा कहीं ओले बरसे… 10 मई के बाद फिर पलटेगा मौसम 

AI इमेज |

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। छत्तीसगढ़ से लेकर यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार तक तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। छत्तीसगढ़ में हालात इतने बिगड़े कि नेशनल हाईवे तक पानी में डूब गया, जबकि उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में ओले गिरे।

इस बदलाव का असर सीधे आम लोगों पर पड़ा है कहीं घरों में पानी घुसा, तो कहीं तापमान में गिरावट से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है।

छत्तीसगढ़ में हालात खराब: हाईवे डूबा, घरों में घुसा पानी

कांकेर के चारामा इलाके में भारी बारिश के चलते NH-30 पर घुटनों तक पानी भर गया। मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में घरों में पानी घुसा, पेंड्रा में आंधी से पेड़ गिरे, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित. यह स्थिति बताती है कि प्री-मानसून गतिविधियां अब तेज हो रही हैं।

यूपी में ओलावृष्टि, तापमान 40°C से नीचे

गाजियाबंद  में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। पूरे राज्य में: तापमान 40°C से नीचे आया, कई शहरों में मई का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ

MP और बिहार में भी बारिश का असर

मध्यप्रदेश के 28 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं Bihar में पिछले 24 घंटे में 89.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से 182% ज्यादा है। 7 मई तक बारिश जारी रहने की संभावना,बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ

राजस्थान में भी गर्मी से राहत

राजस्थान में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर सभी शहर 40°C से नीचे, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आगे क्या? फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 10 मई के बाद हालात बदल सकते हैं। अरब सागर में चक्रवाती सिस्टम बनने के संकेत, बारिश और आंधी का असर धीरे-धीरे कम होगा, उत्तर भारत में फिर से गर्मी का दौर शुरू हो सकता है, यह बदलाव खास तौर पर किसानों, यात्रियों और शहरों में रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

 

प्रमुख खबरें