जनगणना में सरकार पूछेगी 33 सवाल, नोटिफिकेशन जारी, देनी होगी ये जानकारियां

india-census-2027-33-questions-notification-issued

जनगणना में सरकार पूछेगी 33 सवाल, नोटिफिकेशन जारी, देनी होगी ये जानकारियां

जनगणना में सरकार पूछेगी 33 सवाल नोटिफिकेशन जारी देनी होगी ये जानकारियां

Census 2027 33 Questions: देश में जनगणना 2027 की तैयारी अब तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी किया। जिसमें 33 सवालों की पूरी सूची सार्वजनिक की जो जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे। 

जनगणना में सरकार पूछेगी 33 सवाल

पूछे जाएंगे 33 सवाल

1 अप्रैल से शुरू होने वाले पहले चरण में घर के मुखिया से ये 33 सवाल किए जाएंगे। पहला चरण हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस' यानी घरों की गिनती और उनकी हालत का जायजा लेने से जुड़ा होगा। सवाल सिर्फ यह जानने तक सीमित नहीं होंगे कि घर पक्का है या कच्चा, बल्कि यह भी पूछा जाएगा कि फर्श, दीवार और छत किससे बनी है, घर में कितने लोग रहते हैं, वहां कितने शादीशुदा हैं और घर का मुखिया पुरुष है या महिला।

Census 2027 33 Questions: किस तरह के होंगे सवाल?

सरकार के मुताबिक, इन सवालों का मकसद यह समझना है कि लोग किस तरह के घरों में रहते हैं, किन सुविधाओं तक उनकी पहुंच है और जीवन कैसा है। इसलिए लिस्ट में यह भी शामिल किया गया कि घर में पीने का पानी, शौचालय, बिजली, इंटरनेट जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं या नहीं। अधिकारी यह भी पूछेंगे कि घर का मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या किसी अन्य समुदाय से है या नहीं, मकान खुद का है या किराये का, और रहने वाले लोग किस तरह के अनाज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जनगणना में सरकार पूछेगी 33 सवाल

डिजिटल होगी जनगणना 

Census 2027 33 Questions: इससे पहले केंद्र सरकार ने बताया था कि जनगणना 2 फेज में होगी। पहला फेज 1 अप्रैल से सितंबर 2026 तक चलेगा। इसमें घरों की लिस्टिंग और डेटा जुटाया जाएगा। दूसरा फेज फरवरी 2027 से शुरू होगा, जिसमें आबादी की गिनती होगी।  हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने यहां 30 दिनों में यह काम पूरा करना होगा। केंद्र सरकार ने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। करीब 30 लाख कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए लोगों से जानकारी जुटाएंगे। मोबाइल एप, पोर्टल और रियल टाइम डेटा ट्रांसफर से यह बहुत हद तक पेपरलेस होगी।

संबंधित सामग्री

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।