हुमायूं कबीर के बेटे की गिरफ्तारी से बंगाल की राजनीति गरमाई: मारपीट का आरोप

humayun-kabir-son-arrest-assault-case-murshidabad-politics

हुमायूं कबीर के बेटे की गिरफ्तारी से बंगाल की राजनीति गरमाई: मारपीट का आरोप

हुमायूं कबीर के बेटे की गिरफ्तारी से बंगाल की राजनीति गरमाई मारपीट का आरोप

Humayun Kabir Son Arrested in Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद को मुर्शिदाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया आरोप है कि गोलाम नबी ने अपने पिता के निजी सुरक्षा अधिकारी  कांस्टेबल जुम्मा खान के साथ मारपीट की। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। Read More:- 1 जनवरी से बदल जाएगी रेल यात्रा की रफ्तार: सफर होगा तेज और आसान

Humayun Kabir Son Arrested in Bengal: PSO का आरोप क्या है

कांस्टेबल जुम्मा खान ने शक्तिनगर थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी. इसी बात को लेकर गोलाम नबी उनसे नाराज़ हो गए और उनके साथ मारपीट की । यह घटना हुमायूं कबीर के कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर हुई, जहां उस समय कई लोग मौजूद थेशिकायत में कहा गया है कि विवाद अचानक बढ़ा और बात हाथापाई तक पहुंच गई  पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत जांच शुरू की और बाद में गिरफ्तारी की।

विधायक का पलटवार

बेटे की गिरफ्तारी के बाद हुमायूं कबीर ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह सब TMC के इशारे पर किया जा रहा है  उनका आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा हैहुमायूं कबीर ने दावा किया कि घटना के बाद शाक्तिपुर इलाके में उनके घर को पुलिस ने घेर लिया। उन्होंने इसे एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अपमान के तौर पर देखा। उनका कहना है कि घटना के वक्त वे घर पर मौजूद नहीं थे और पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर बेटे को अवैध रूप से हिरासत में लिया।

TMC ने खुद को किया अलग

इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस ने साफ शब्दों में दूरी बना ली है  पार्टी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करना गलत है और कानून अपना काम कर रहा हैउन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से TMC का कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रही।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।