ईरान-इजराइल जंग में हूती की एंट्री: इजराइल पर दागी मिसाइल

houthi-missile-attack-expands-iran-israel-war

ईरान-इजराइल जंग में हूती की एंट्री: इजराइल पर दागी मिसाइल

ईरान-इजराइल जंग में हूती की एंट्री इजराइल पर दागी मिसाइल 

[caption id="attachment_143635" align="alignnone" width="300"]मिडिल ईस्ट वार में हूतियों की एंट्री. मिडिल ईस्ट वार में हूतियों की एंट्री.[/caption] ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध अब और व्यापक होता नजर आ रहा है। संघर्ष के 28वें दिन यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही भी इस जंग में शामिल हो गए हैं, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन में सक्रिय हूती ने करीब 2000 किलोमीटर दूर इजराइल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागी. इजराइली सेना ने बताया कि मिसाइल का समय रहते पता लगा लिया गया और एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे हवा में ही नष्ट कर दिया। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जंग में पहली बार यमन से सीधा हमला

मौजूदा संघर्ष के दौरान यह पहला मौका है जब यमन से सीधे इजराइल पर मिसाइल दागी गई है। इससे पहले हूती समूह नवंबर 2023 में गाजा युद्ध के दौरान इजराइल और समुद्री जहाजों को निशाना बना चुका है।

UAE में मिसाइल मलबे से 5 भारतीय घायल

संयुक्त अरब अमीरात में इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइलों के मलबे गिरने से पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इनमें दो की हालत गंभीर है. घटना अबू धाबी के खलीफा इकोनॉमिक जोन के पास हुई, जहां मलबे के गिरने से आग भी लग गई।

लेबनान में भी बढ़ा संघर्ष, हिजबुल्लाह सक्रिय

इस बीच लेबनान में हिजबुल्ला  ने इजराइली सेना पर कई हमलों का दावा किया है। संगठन के अनुसार, सीमा क्षेत्र में टैंक और सैनिकों को निशाना बनाया गया. इजराइल ने पहले ही संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर वह लितानी नदी तक सैन्य कार्रवाई बढ़ा सकता है।

परमाणु ठिकानों पर हमले जारी

IAEA के अनुसार, ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र के आसपास हाल के दिनों में तीसरा हमला हुआ है। हालांकि अभी तक किसी रेडिएशन रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है. IAEA प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यदि रिएक्टर को नुकसान पहुंचता है, तो यह गंभीर परमाणु संकट बन सकता है।

तेल, शिपिंग और सुरक्षा पर खतरा

संघर्ष के विस्तार से होर्मुज जलडमरूमध्य और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र ने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए टास्क फोर्स भी गठित किया है। ईरान, इजराइल, अमेरिका, यमन और लेबनान तक फैला यह संघर्ष अब बहु-क्षेत्रीय टकराव का रूप ले चुका है। लगातार हो रहे हमले, जवाबी कार्रवाई और नए मोर्चों के खुलने से यह जंग और जटिल होती जा रही है।मौजूदा हालात संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष और व्यापक हो सकता है, जिसका असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ेगा।  

संबंधित सामग्री

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।