बारिश और बाढ़: दिल्ली-हिमाचल-हरियाणा में हालात बेकाबू

flood-alert-delhi-yamuna-himachal-rain-landslide-india

बारिश और बाढ़: दिल्ली-हिमाचल-हरियाणा में हालात बेकाबू

बारिश और बाढ़ दिल्ली-हिमाचल-हरियाणा में हालात बेकाबू

flood alert delhi yamuna himachal rain landslide india  एक जलती हुई चिता को डूबते देखना... ये दृश्य सिर्फ पानी की तबाही नहीं, इंसानी बेबसी की तस्वीर है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में रविवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसने बारिश को सिर्फ मौसम नहीं, एक डरावनी त्रासदी में बदल दिया। बारिश लगातार हो रही थी। घाट पर चिता जल रही थी। लेकिन अचानक इतना पानी आया कि चिता बह जाने की नौबत आ गई। अफरा तफरी मच गई। जलती चिता को बचाने के लिए JCB मंगाई गई और मलबा डालकर बहाव मोड़ा गया। सोचिए, अंतिम संस्कार भी अब बारिश की मार से सुरक्षित नहीं।

 हिमाचल से हरियाणा तक... नदियों का रौद्र रूप

हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश का असर नीचे के राज्यों तक दिखने लगा है। हरियाणा में यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज से 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नतीजा यमुना दिल्ली तक उफान पर है। पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 204.80 मीटर तक पहुंच गया है। दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट जारी है। निचले इलाकों को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। फरीदाबाद के खेत जलमग्न हैं, और यमुना किनारे के गांव डूबने की कगार पर हैं। flood alert delhi yamuna himachal rain landslide india 

मंडी में लैंडस्लाइड, कुल्लू में बादल फटा

चंडीगढ़ मनाली फोरलेन एक बार फिर मलबे से जाम हो गया है। मंडी में पहाड़ दरक गया, वहीं कुल्लू के नालों में उफान ने 15 पंचायतों को बाहरी दुनिया से काट दिया है। ये सिर्फ रास्ते बंद होने की बात नहीं है ये स्कूल बंद हैं, दवाइयां नहीं पहुंच पा रहीं, बीमार लोग फंसे हुए हैं।  

 देश के अन्य हिस्सों में क्या हालात हैं?

  • उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
  • मध्य प्रदेश के देवास, हरदा, खंडवा जैसे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
  • मुंबई में चेंबूर में लैंडस्लाइड से 3 घर गिर गए।
छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, और पंजाब हर जगह प्राकृतिक आपदा का खतरा मंडरा रहा है। 142 तीर्थयात्री उत्तराखंड के मद्महेश्वर में फंसे, रस्सियों से निकाला गया। पठानकोट और तरनतारन में रावी नदी ने गांव डुबो दिए। छत्तीसगढ़ के बस्तर में रेड अलर्ट अगले दो दिन राहत की उम्मीद नहीं।

दिल्ली में डर का माहौल

दिल्ली, जो देश की राजधानी है, वो आज पानी पानी है। हर साल यमुना खतरे के निशान से ऊपर जाती है, लेकिन इस बार तबाही का डर ज्यादा गहरा है। प्रशासन ने यमुना किनारे बसे लोगों को हटाने के आदेश दिए हैं, लेकिन जल्दी कुछ नहीं हो रहा। हर साल की तरह इस साल भी सवाल उठ रहा है क्या हमारी तैयारियां सिर्फ कागज पर हैं? flood alert delhi yamuna himachal rain landslide india 

क्या ये 'नैचुरल डिजास्टर' है या हमारी लापरवाही का नतीजा?

अगर चिता तक डूब सकती है, अगर तीर्थयात्री रस्सियों के सहारे बचाए जा रहे हैं, अगर हर राज्य में बारिश से जान जाने का खतरा है, तो सवाल सिर्फ मौसम का नहीं है। सवाल हमारी प्लानिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी का है। Read More:- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :-लैंडस्लाइड, बाढ़, सड़के बंद..बारिश का कहर

संबंधित सामग्री

VTR से आई खुशखबरी: बाघिन N6 ने 4 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश

VTR से आई खुशखबरी: बाघिन N6 ने 4 शावकों को दिया जन्म

सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघिन N6 ने 4 शावकों को जन्म दिया। पेंच से लाई गई इस बाघिन की पहली डिलीवरी से बाघों की संख्या 30 पार पहुंची।

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।