Encroachment Removal in Shrimadhopur: 50 साल पुराने रास्ते से अतिक्रमण हटा, ग्रामीणों को मिली राहत

encroachment-removed-old-road-shrimadhopur

Encroachment Removal in Shrimadhopur: 50 साल पुराने रास्ते से अतिक्रमण हटा, ग्रामीणों को मिली राहत

encroachment removal in shrimadhopur 50 साल पुराने रास्ते से अतिक्रमण हटा ग्रामीणों को मिली राहत

प्रशासन की सख्ती से सुचारू हुआ रास्ता

Encroachment Removal in Shrimadhopur: श्रीमाधोपुर तहसील प्रशासन ने वर्षों से अवरुद्ध पड़े दिवराला से ढाणी हजारण तक के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर सुचारू कर दिया है। तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 जनसुनवाई में उठाया गया था मामला

[caption id="attachment_82463" align="alignnone" width="300"]Encroachment Removal in Shrimadhopur: Encroachment Removal in Shrimadhopur:[/caption] गौरतलब है कि दिवराला निवासी गिरधारी यादव ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए अतिक्रमण हटाने और सड़क निर्माण की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। read more: कौशांबी जिले से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला,मां बाप ने 12 साल की लड़की को बेचा

 अधिकारियों की मौजूदगी में चला जेसीबी

निर्देशों की पालना में तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी हल्का दिवराला हरदेवा राम जाट और पटवारी हल्का श्रीमाधोपुर सुनील खींचड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भूमि का सीमा ज्ञान कर अतिक्रमण की पहचान की। इसके बाद जेसीबी मशीन से तारबंदी और मेडबंदी हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

 20 फीट चौड़ा रास्ता हुआ मुक्त

करीब 50 वर्षों से बंद पड़े इस सार्वजनिक रास्ते पर निकटवर्ती काश्तकार द्वारा की गई कब्जेदारी को आपसी समझाइश से हटाया गया। अतिक्रमण हटने के बाद लगभग 20 फीट चौड़ा रास्ता पुनः सुचारू रूप से चालू हो गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अब बड़ी सुविधा मिलेगी।

 ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार

[caption id="attachment_82464" align="alignnone" width="300"]Encroachment Removal in Shrimadhopur: Encroachment Removal in Shrimadhopur:[/caption] Encroachment Removal in Shrimadhopur: रास्ता खुलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता वर्षों से उनकी जरूरत था, लेकिन अतिक्रमण के कारण वे परेशान थे। अब इस पहल से आने-जाने में उन्हें भारी राहत मिलेगी। read more: बैतूल में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।