एल्विश यादव के घर पर फायरिंगः आरोपी इशांत गांधी एनकाउंटर में घायल

elvish-yadav-firing-case-encounter-ishant-gandhi-shot-in-leg

एल्विश यादव के घर पर फायरिंगः आरोपी इशांत गांधी एनकाउंटर में घायल

एल्विश यादव के घर पर फायरिंगः आरोपी इशांत गांधी एनकाउंटर में घायल

Elvish Yadav House Firing Bhau Gang Claims Attack

पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, अब अस्पताल में!

हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 17 अगस्त को हुई 24 राउंड की फायरिंग का आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया पैर में गोली खाकर! फरीदाबाद के जंगलों में छिपे इशांत उर्फ इशू गांधी को जब पुलिस ने घेरा, तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं, लेकिन उसका एनकाउंटर हुआ और वो घायल होकर धर दबोचा गया।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

सुबह 4:00-5:00 बजे | फरीदपुर-नीमका रोड, फरीदाबाद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इशांत गांधी गांव फरीदपुर के पास बाइक पर छिपा हुआ है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 और सेंट्रल की टीम ने फरीदपुर गांव के पास जाल बिछा दिया। खुद को घिरा देख इशांत ने 4 राउंड फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने गोली चलाई।

गोली पैर मारकर फिर गिरफ्तार किया

गोली लगते ही इशांत गिर पड़ा। पुलिस ने उसे काबू किया और फरीदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी निगरानी के लिए CIA के दो जवान तैनात किए गए हैं। elvish yadav firing case encounter ishant gandhi shot in leg

कौन है आरोपी इशांत गांधी?

फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है, आपराधिक रिकॉर्ड – पहले से कई केस दर्ज हुए हैं. अब तक फरार था, CCTV में चेहरा ढककर देखा गया था भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है

एल्विश यादव केस- अब तक क्या हुआ?

? तारीख घटनाक्रम
17 अगस्त 2025 सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम स्थित घर पर 24 राउंड फायरिंग
17-18 अगस्त CCTV फुटेज में 2 नकाबपोश आरोपी देखे गए
18 अगस्त भाऊ गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली
22 अगस्त मुख्य आरोपी इशांत गांधी एनकाउंटर में घायल

CCTV फुटेज से लेकर गैंगवार तक पूरा मामला

आरोपियों ने घर के बालकनी, दरवाजे और सीलिंग पर गोलियां चलाईं एल्विश उस वक्त घर पर नहीं थे, उनके माता-पिता और केयरटेकर मौजूद थे सोशल मीडिया पोस्ट में भाऊ गैंग ने धमकी देते हुए कहा “जो सट्टे का प्रमोशन करेगा, गोली उसके पास भी पहुंच सकती है”

क्यों हुआ हमला? भाऊ गैंग का दावा

भाऊ गैंग का कहना है कि एल्विश सट्टेबाजी के प्रमोशन से कई परिवारों को बर्बाद कर रहा है पोस्ट में यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों को यह चेतावनी है elvish yadav firing case encounter ishant gandhi shot in leg

अब क्या हो रहा है?

गुरुग्राम स्थित घर पर 4 हथियारबंद जवान तैनात हैं, इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है आरोपी के ठीक होते ही गुरुग्राम पुलिस को सौंपा जाएगा। Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।