दिल्ली बम ब्लास्ट में सातवीं गिरफ्तारी, शोएब ने उमर को दिलाया था कमरा और सामान

delhi-red-fort-car-blast-seventh-arrest-shoaib-umar-nia

दिल्ली बम ब्लास्ट में सातवीं गिरफ्तारी, शोएब ने उमर को दिलाया था कमरा और सामान

दिल्ली बम ब्लास्ट में सातवीं गिरफ्तारी शोएब ने उमर को दिलाया था कमरा और सामान

Delhi blast 7th arrest Shoaib: दिल्ली ब्लास्ट केस में  NIA ने एक और गिरफ्तारी की।  नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आतंकी डॉ. उमर नबी के साथी शोएब को गिरफ्तार किया है। शोएब फरीदाबाद के धौज गांव का रहने वाला है। और वह अल-फलाह यूनिवर्सिटी में वार्ड बॉय का काम करता था। उस पर आरोप है कि उसने उमर को सामान लाने और ले जाने में मदद की थी। साथ ही शोएब ने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराए पर दिलाया था। दिल्ली ब्लास्ट केस में यह 7वीं गिरफ्तारी है।

व्‍हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा

बता दें कि दिल्‍ली बम ब्‍लास्‍ट में पुलिस के साथ ही अन्‍य जांच और खुफिया एजेंसियों को हिलाकर रख दिया। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने एक पोस्‍टर को लेकर छानबीन शुरू की थी। बाद में यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद तक पहुंच गया, जहां एक नए और व्‍हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ। [caption id="attachment_119034" align="alignnone" width="568"]शोएब और आतंकी उमर शोएब और आतंकी उमर[/caption]

Delhi blast 7th arrest Shoaib: 7वीं गिरफ्तारी

तकरीबन 3000 किलो विस्‍फोटक बरामद होने के बाद आतंकवादियों में खलबली मच गई और इसी हड़बड़ी में दिल्‍ली के लाल किला के पास ब्‍लास्‍ट कर दिया गया। बलास्ट की जांच में अब 7वीं गिरफ्तारी की गई। जांच में सामने आया कि शोएब ने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके से पहले उमर को ठिकाना और लॉजिस्टिक मदद दी थी।

आदिल और शाहीन को अल-फलाह लाएगी NIA

Delhi blast 7th arrest Shoaib: उधर, आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉ. मुजम्मिल शकील से पूछताछ के बाद अब NIA डॉ. आदिल अहमद और डॉ. शाहीन सईद को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लाएगी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि डॉ. आदिल और डॉ. उमर नबी के बीच कई साल से दोस्ती थी, और वे अल फलाह में मिला करते थे।

दिल्ली ब्लास्ट से पहले आतंकी डॉ. उमर का नया वीडियो सामने आया, बोला – यह शहीद होने का मिशन

Delhi Blast Umar New Video: दिल्ली के लाल किला इलाके में 10 नवंबर को हुए धमाके से पहले आतंकी डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो उमर ने ब्लास्ट से कुछ ही वक्त पहले रिकॉर्ड किया था।

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। इस हमले में 15 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

देश-विदेश

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली लगने के दावे से माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।