CDS Anil Chauhan: अगर आप शांति चाहते है तो युद्ध के लिए तैयार रहें, क्योंकि शक्त...

cds-anil-chauhan-war-preparedness-sudarshan-chakra-mission

CDS Anil Chauhan: अगर आप शांति चाहते है तो युद्ध के लिए तैयार रहें, क्योंकि शक्ति से ही शांति सम्भव है : सीडीएस अनिल चौहान

cds anil chauhan अगर आप शांति चाहते है तो युद्ध के लिए तैयार रहें क्योंकि शक्ति से ही शांति सम्भव है  सीडीएस अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan: मध्यप्रदेश के महु स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित रण संवाद 2025 कार्यक्रम में सीडीएस चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने कहा भारत एक शांतिप्रिय देश है इसका मतलब यह नहीं कि हम “शांतीवादी” है। दुश्मन गलतफहमी में कतई न रहे। हम युद्ध के लिए सदैव तैयार है ।

तीनों सेनाओं के प्रमुख व रक्षा मंत्री होंगे शामिल

  • दो दिवसीय इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के रक्षा प्रमुख सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे.
  • कार्यक्रम की शुरूआत 26 अगस्त को हुइ है.
  • जो 27 अगस्त तक यह कार्य़क्रम मध्यप्रदेश के महु आर्मी कॉलेज में चलेगा ।

सीडीएस ने कहा ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है

अपने स्पीच में अनिल चौहान ने कहा ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर यह न्यू एज वार था यह एक आधुनिक संघर्ष था जिसमें से हमने कई सबक सीखे जिनमें से ज्यादातर पर अमल चल रहा है

राष्ट्रकवि दिनकर की पंक्तियां दोहराई

CDS Anil Chauhan

सीडीएस ने कहा कि शक्ति के बिना शांति केवल एक कल्पनात्मक विचार है। उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध पंक्तियां दोहराते हुए कहा – क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल होउसको क्या जो दंतहीनविषरहितविनीतसरल हो।

गीता, महाभारत और चाणक्य की नीतियों का उदाहरण देते हुए सीडीएस ने कहा कि शक्तिउत्साह और युक्ति युद्ध नीति के लिए सबसे अहम तत्व हैं

आने वाली चुनौतियों सामना करने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी

CDS चौहान ने कहा कि आने वाला युद्ध बेहद खतरनाक होगा। इसमें थलसेना, वायुसेना और नौसेना को मिलकर ही जीत हासिल करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चर्चा का मकसद ऑपरेशन सिंदूर की समीक्षा नहीं, बल्कि भविष्य के युद्ध की रणनीति पर विचार करना है।

CDS Anil Chauhan

उन्होंने कहा कि भारत को हर परिस्थिति में सशक्त और आत्मनिर्भर बनना होगा ताकि आने वाले समय की चुनौतियों का सामना किया जा सके।

मिशन सुदर्शन की दी जानकारी

जनरल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को लालकिले से घोषित सुदर्शन चक्र मिशन  पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मिशन पर कार्य आरंभ हो चुका है। हाल ही में DRDO ने इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IADWS) का सफल परीक्षण किया, जो इसी मिशन का हिस्सा है।

2035 तक बनेगा भारत का सुरक्षा कवच

CDS Anil Chauhan: उनका कहना था कि वर्ष 2035 में मिशन पूरा होने के बाद यह भारत की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा और यह आयरन डोम या गोल्डन डोम की तरह काम करेगा। जो भारत की सीमा सुरक्षा में कड़ी निगरानी के लिए व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

[caption id="attachment_101990" align="alignnone" width="522"]CDS Anil Chauhan CDS Anil Chauhan[/caption] Readmore : Satna News: सतना (मध्य प्रदेश) – केलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मारपीट व गाली-गलौज के आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।