Budget 2026: बजट से पहले राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण, 11 बजे संसद में पेश होंगी घोषणाएं

budget-2026-nirmala-sitharaman-meets-president-income-tax-expectations

Budget 2026: बजट से पहले राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण, 11 बजे संसद में पेश होंगी घोषणाएं

budget 2026 बजट से पहले राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में पेश होंगी घोषणाएं

केंद्रीय बजट से ठीक पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। औपचारिक मुलाकात के बाद सीतारमण संसद के लिए रवाना होंगी, जहां सुबह 11 बजे वह बजट पेश करेंगी। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय जाकर पारंपरिक बजट टैबलेट भी ले चुकी हैं, यानि बजट की आखिरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस बजट को लेकर खासतौर पर मिडिल क्लास और नौकरीपेशा वर्ग की निगाहें टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की चर्चा

बजट से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इनकम टैक्स को लेकर है। माना जा रहा है कि नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो सैलरीड क्लास की सालाना 13 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स-फ्री हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बजट से पहले यह उम्मीद मिडिल क्लास के बीच काफी मजबूत नजर आ रही है.

मिडिल क्लास और आम लोगों की 5 बड़ी विशलिस्ट

1. इनकम टैक्स में राहत

नए टैक्स सिस्टम में डिडक्शन बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि टैक्स स्लैब इस बजट का सबसे बड़ा फोकस माना जा रहा है.

2. किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी

पीएम-किसान योजना के तहत मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया जा सकता है। बीते दो-तीन साल से इसकी मांग लगातार उठती रही है.

3. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

वेटिंग लिस्ट कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों के ऐलान की संभावना है। रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा बजट मिल सकता है.

4. पीएम सूर्य घर योजना

घरेलू सोलर को बढ़ावा देने के लिए 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है। चर्चा है कि सब्सिडी 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार की जा सकती है.

5. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार

आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना में उम्र सीमा घटाई जा सकती है। अभी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा है, जिसे 60 साल तक लाने पर विचार हो सकता है.

बजट में क्या होगा सस्ता, क्या महंगा

आम धारणा के उलट, रोजमर्रा की ज्यादातर चीजों के दाम बजट नहीं, बल्कि GST काउंसिल तय करती है। बजट का असर मुख्य रूप से इम्पोर्ट ड्यूटी में बदलाव के जरिए दिखता है. इस बार सोना और चांदी सस्ते हो सकते हैं। सरकार बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपये और चांदी करीब 6 हजार रुपये तक सस्ती हो सकती है. अब सबकी नजरें संसद पर टिकी हैं। देखना होगा कि वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में किन उम्मीदों पर मुहर लगाती हैं और किन मोर्चों पर आम आदमी को इंतजार करना पड़ेगा।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।