पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

bihar-election-phase-1-pm-modi-priyanka-gandhi-rjd-slow-voting-allegation

पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

पहले चरण की वोटिंग के बीच pm मोदी और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना rjd ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

PM Modi and Priyanka Gandhi Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली भाषा में की और कहा कि “आज बिहार में पहले चरण का मतदान हो रहा है, और बिहार का हर वोट विकास की दिशा तय करेगा।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि RJD के नेताओं ने बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खा लिया। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास की रफ्तार बढ़ी है।

“बिहार से सिर्फ विश्वासघात किया”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है।” उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार में राज्य को कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं —
  • पटना में IIT और AIIMS
  • बोधगया में IIM
  • भागलपुर में IIIT
  • दरभंगा AIIMS का काम जारी
  • और चार सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की स्थापना
मोदी ने आगे कहा, “RJD और कांग्रेस ने वर्षों तक बिहार पर राज किया, लेकिन जनता को सिर्फ कट्टा और क्रूरता की राजनीति दी। जहां अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो, वहां कानून दम तोड़ देता है।”

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

पहले चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वी चंपारण के गोविंदपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “चंपारण की धरती से ही आज़ादी के आंदोलन की शुरुआत हुई थी। आज अंग्रेजों का नहीं, बल्कि मोदी का साम्राज्य है।” प्रियंका ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “आज हर चीज़ महंगी हो गई है — गैस, तेल, दालें, सब्जियां — और आम जनता परेशान है।”

“20 साल से NDA की सरकार, फिर भी रोजगार नहीं” 

प्रियंका गांधी ने कहा, “बिहार में कभी बड़े पुलों का जमाना था, लेकिन अब हाल ये है कि पिछले तीन साल में 27 पुल गिर चुके हैं।” उन्होंने कहा,
आज बिहार के आधे लोग रोजगार के लिए पलायन कर चुके हैं। 20 साल से NDA की सरकार है, लेकिन युवाओं को नौकरियां नहीं मिलीं। अगर सरकारें बदलती नहीं हैं, तो हालात भी नहीं बदलेंगे।

PM Modi and Priyanka Gandhi Bihar: RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

पहले चरण के मतदान के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जानबूझकर स्लो वोटिंग कराने का आरोप लगाया। पार्टी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा — “महागठबंधन के मजबूत बूथों पर बीच-बीच में बिजली काटी जा रही है, ताकि मतदान की गति धीमी हो। ये साजिश के तहत कराया जा रहा है।” आरजेडी ने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है और निर्वाचन आयोग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

चुनाव आयोग ने आरोपों को किया खारिज

PM Modi and Priyanka Gandhi Bihar:  निर्वाचन आयोग ने RJD के आरोपों को गलत और भ्रामक बताया। कमीशन की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया —
सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतदान हो रहा है। बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पूरी नजर है।
आयोग ने साथ ही यह भी कहा कि जिन इलाकों में बिजली की समस्या आई थी, वहां वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत बहाल कर दी गई।

संबंधित सामग्री

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

सनातन

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

देश-विदेश

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली लगने के दावे से माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।