बिहार में NDA सरकार, दिल्ली में मनाया जश्न, PM ने गमछा लहराकर किया अभिवादन

bihar-election-counting-nda-lead-29-ministers-performance

बिहार में NDA सरकार, दिल्ली में मनाया जश्न, PM ने गमछा लहराकर किया अभिवादन

बिहार में nda सरकार दिल्ली में मनाया जश्न pm ने गमछा लहराकर किया अभिवादन

Bihar Election NDA Celebration: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की काउंटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक के रुझानों में NDA गठबंधन स्पष्ट बढ़त बनाते हुए दिख रहा है। शुरुआती दौर से ही बीजेपी और जेडीयू दोनों के उम्मीदवारों का प्रदर्शन मजबूत रहा है। राज्य में 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है, जिनमें कई महत्वपूर्ण सीटों से निर्णायक रुझान सामने आ रहे हैं। बिहार चुनाव 2025 के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 207 सीटों पर आगे है, एक जीत चुकी है। जबकि महागठबंधन 28 पर बढ़त बनाए हुए है।

NDA की लहर

बिहार में NDA की लहर है। 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन (MGB) को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। महागठबंधन में RJD 24 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 1 सीटों पर आगे है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता तक खुलता नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है। शाम 6 बजे पीएम मोदी दिल्ली में BJP दफ्तर जाएंगे। JDU के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह 28206 वोट से जीते हैं। अनंत सिंह को 91416 मत मिले हैं।

मोदी - सुशासन की जीत हुई

Bihar Election NDA Celebration: BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी

पिछली बार की बात करे तो 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर से वापसी होने के आसार हैं और नीतीश 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 91 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। NDA की प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 96 सीटों पर बढ़त के साथ BJP बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। https://youtube.com/shorts/fQWMsM6coDM?si=1aXqJ4-PUEfYTeWd बड़े चेहरों की बात की जाएं तो राघोपुर से तेजस्वी यादव को कड़ी टक्कर मिल रही है, फिलहाल वो आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी महुआ से पिछड़ गए हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। इधर पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रही हैं। [caption id="attachment_116946" align="alignnone" width="608"]तेजस्वी आगे, तेजप्रताप और ज्योति सिंह पीछे तेजस्वी आगे, तेजप्रताप और ज्योति सिंह पीछे[/caption]

शाह - कांग्रेस बिहार में आखिरी पायदान पर

Bihar Election NDA Celebration: बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।

'क्या हार क्या जीत'

मनोज तिवारी ने गाया गाना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

दरभंगा की सभी सीटों पर NDA की जीत

  1. अलीनगर सीट से भाजपा की मैथिली ठाकुर जीतीं।
  2. कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू के अतिरेक कुमार की जीत।
  3. गौड़ाबौराम सीट से भाजपा के सुजीत कुमार जीते।
  4. बेनीपुर सीट से जदयू के विनय कुमार चौधरी की जीत।
  5. बहादुरपुर सीट से जदयू के मदनी सहनी जीते।
  6. जाले सीट से भाजपा के जीवेश कुमार जीते।
  7. दरभंगा नगर सीट से भाजपा के संजय सरावगी जीते
  8. दरभंगा ग्रामीण सीट से जदयू के ईश्वर मंडल जीते।
  9. हायाघाट सीट से भाजपा के रामचन्द्र प्रसाद जीते।
  10. केवटी सीट भाजपा के मुरारी मोहन झा जीते।

चिराग ने मनाई जीत की खुशी

मंत्रियों का शानदार प्रदर्शन

इस चुनाव में भाजपा और जेडीयू के कुल 29 मंत्री मैदान में थे। रुझानों के अनुसार BJP के सभी 16 और JDU के सभी 13 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यह रुझान NDA की मजबूती और राज्य में उसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। कई मंत्री लगातार बढ़त के साथ अपनी जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। Read More: 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट, तेलंगान, राजस्थान काग्रेस के खाते में, पंजाब में आप की जीत जेडीयू की ओर से धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह, सरायरंजन से विजय चौधरी, नालंदा से मंत्री श्रवण कुमार, और भोरे विधानसभा से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की बढ़त जारी है। काउंटिंग के अगले चरणों के साथ इन नेताओं की जीत की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। [caption id="attachment_116886" align="alignnone" width="595"]मंत्री लेसी सिंह,मंत्री श्रवण कुमार मंत्री लेसी सिंह,मंत्री श्रवण कुमार[/caption]

Bihar Election NDA Celebration: बीजेपी के बड़े नेता आगे

रुझानों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बिहार के दोनों डिप्टी सीएम—सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा—अपनी सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।
  • तारापुर से सम्राट चौधरी आगे
  • लखीसराय से विजय सिन्हा आगे
Read More: बाहुबलियों की सीटों पर दिलचस्प मुकाबला-मोकामा में अनंत आगे,तरारी में विशाल पीछे बीजेपी की ओर से कई प्रमुख चेहरे भी शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।
  • बांकीपुर से मंत्री नितिन नवीन लगातार बढ़त लिए हुए हैं।
  • जाले से जीवेश मिश्र आगे चल रहे हैं।
  • सीवान से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी बढ़त बनाए हुए हैं।
  • मंत्री रेणु देवी बेतिया से आगे
[caption id="attachment_116890" align="alignnone" width="617"]renu devi renu devi[/caption]

जेडीयू के दिग्गज मजबूत

Bihar Election NDA Celebration: जेडीयू की ओर से कई बड़े नेताओं ने काउंटिंग के शुरुआती चरणों से ही बढ़त बनाई हुई है।
  • सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी आगे
  • धमदाहा से लेसी सिंह आगे
  • नालंदा से श्रवण कुमार 8 हजार से अधिक वोटों की बढ़त पर

संबंधित सामग्री

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में

मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में 'मन की बात', जनता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय कैफे पर 'मन की बात' सुनने के बाद जनता से संवाद किया। पीएम मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोर दिया।

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

देश-विदेश

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार

खेल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के 103 रनों की पारी के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।