बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 9 बजे से आएंगे रुझान

bihar-election-counting-2025-46-centers-results-trends

बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 9 बजे से आएंगे रुझान

बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना 9 बजे से आएंगे रुझान

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। राज्य में पहली बार 67% वोटिंग दर्ज की गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा प्रतिशत है। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से 9% ज्यादा वोट डाले, जिससे साफ है कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। [caption id="attachment_116755" align="alignnone" width="535"]बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल[/caption]

38 जिलों में बने स्ट्रॉन्ग रूम

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किए गए हैं, जहां ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रखी गई हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। आयोग ने बताया कि किसी विशेष परिस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश पर समय में बदलाव किया जा सकता है। [caption id="attachment_116758" align="alignnone" width="547"]स्ट्रॉन्ग रूम स्ट्रॉन्ग रूम[/caption]

Bihar Election Counting 2025: पहले बैलेट पेपर, फिर EVM की गिनती

मतगणना की प्रक्रिया बैलेट पेपर और ETPBS (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) से शुरू होगी। यह प्रक्रिया लगभग आधे घंटे तक चलेगी, जिसके बाद EVM (Electronic Voting Machine) की गिनती शुरू की जाएगी। दोनों प्रक्रियाएं एक साथ चलेंगी, लेकिन जब तक बैलेट पेपर की गिनती पूरी नहीं हो जाती, तब तक ईवीएम की अंतिम गिनती नहीं की जाएगी। Read More: सासाराम में देर रात काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक, EVM घुसाने के आरोप पर बवाल; RJD ने उठाए कई सवाल

सुबह 9 बजे से आएंगे पहले रुझान

Bihar Election Counting 2025: मतगणना शुरू होने के बाद सुबह 9 बजे से शुरुआती रुझान आने की संभावना है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं, जहां 14 टेबल पर एक साथ 14 EVM रखकर वोटों की गिनती की जाएगी। एक राउंड की गिनती में लगभग 14 से 15 मिनट का समय लगेगा। आयोग ने बताया कि पहला परिणाम मोकामा विधानसभा से आने की उम्मीद है, जबकि दीघा विधानसभा का परिणाम सबसे आखिर में घोषित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सीएम मान के बयान पर विक्रमजीत साहनी ने किया पलटवार

पंजाब

सीएम मान के बयान पर विक्रमजीत साहनी ने किया पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के बीच गहराता राजनीतिक टकराव; आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी।

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ

राजस्थान

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ

जयपुर में हुआ 'हर बूथ महिला मजबूत कार्यक्रम' का आयोजन। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की।

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार के छपरा में डिप्लोमा इंजीनियर दीपक कुमार ने अपनी मौसेरी बहन और पत्नी आराध्या की हत्या कर दी। दोनों ने घरवालों की मर्जी के बिना शादी की थी।

CM बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे सम्राट चौधरी, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

बिहार

CM बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे सम्राट चौधरी, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालने के बाद अपने पहले दौरे पर तारापुर पहुंचे और अफसरों को कड़े निर्देश जारी किए।

नरेंद्र मोदी की बनगांव में रैली, TMC पर साधा निशाना

देश-विदेश

नरेंद्र मोदी की बनगांव में रैली, TMC पर साधा निशाना

PM नरेंद्र मोदी ने बनगांव की रैली में TMC की आलोचना की, उन्होंने दावा किया कि BJP दूसरे चरण में जीतेगी। उन्होंने बंगाल के युवाओं की प्रतिभा की प्रशंसा की।