बिहार चुनाव में कई जगहों पर हंगामा और बहिष्कार, लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग के आरो...

bihar-assembly-election-2025-phase-1-voting-121-seats-chaos-boycott

बिहार चुनाव में कई जगहों पर हंगामा और बहिष्कार, लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग के आरोप, मुजफ्फरपुर में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार

बिहार चुनाव में कई जगहों पर हंगामा और बहिष्कार लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग के आरोप मुजफ्फरपुर में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार

Bihar booth capture allegations: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

104 सीटों पर सीधा मुकाबला

पहले चरण की 121 सीटों में से 104 सीटों पर सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष है। प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। एनडीए में शामिल भाजपा 6 सीटों, जदयू 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, महागठबंधन में राजद 5, कांग्रेस 2, जबकि वीआईपी और सीपीआई-एम 1-1 सीट पर मैदान में हैं।

Bihar booth capture allegations: लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग 

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुडयारी गांव की बूथ संख्या 404 और 405 पर बूथ कैप्चरिंग की खबर सामने आई। जानकारी मिलने पर SP अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। खुडयारी गांव में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च भी किया। हालांकि SP ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "ऐसी कोई बात नहीं है, स्थिति सामान्य है।" [caption id="attachment_114905" align="alignnone" width="655"]बूथ कैप्चरिंग  बूथ कैप्चरिंग[/caption]

“तवे पर रोटी पलटनी चाहिए”

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज़ में कहा कि “अब तवे पर रोटी पलटनी चाहिए।” उनका यह बयान चुनावी माहौल में राजनीतिक हलचल पैदा कर रहा है। लालू परिवार ने पटना के वेटेनरी कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

मुजफ्फरपुर में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में तीन बूथों (161, 162 और 170) पर ग्रामीणों ने वोट डालने से इंकार कर दिया। मतदाताओं का आरोप है कि वर्षों से पुल और सड़क नहीं बन पाए हैं, इसलिए उन्होंने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया। चुनाव आयोग ने स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है और बातचीत के जरिए मतदाताओं को मनाने की कोशिश की जा रही है। https://youtube.com/shorts/yJ2Lmrd2tzM?si=MI1jS1cTbSeeLKDF

बिहारशरीफ में 4 बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में

Bihar booth capture allegations: बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग मतदान केंद्रों के बाहर नारेबाजी कर रहे थे और मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल रहे थे। वहीं, वैशाली के लालगंज विधानसभा क्षेत्र में EVM मशीन खराब होने के कारण कुछ देर के लिए मतदान रुका। गुस्साए मतदाताओं ने “वोट चोर” के नारे लगाए। बाद में तकनीकी टीम ने मशीन बदलकर मतदान दोबारा शुरू कराया। https://youtube.com/shorts/sV2Icusiee4?si=ryei2xQ2XC9pfKvo

दरभंगा की 10 सीटों पर बड़े चेहरों की परीक्षा

दरभंगा जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है। भाजपा से मैथिली ठाकुर, संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा जदयू से मदन सहनी राजद से ललित यादव जन सुराज से पूर्व IPS आरके मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। इस जिले में एनडीए और महागठबंधन दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

Bihar booth capture allegations: जन सुराज उम्मीदवार का धरना

दरभंगा से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पूर्व IPS आरके मिश्रा ने सदर थाना के बाहर धरना दिया उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से बूथ पर गड़बड़ी की जा रही है। मिश्रा का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।  

संबंधित सामग्री

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

मनोरंजन

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

बॉलीवुड में 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला जारी है, जिसमें 'भूत बंगला' ने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है।

सीएम मान के बयान पर विक्रमजीत साहनी ने किया पलटवार

पंजाब

सीएम मान के बयान पर विक्रमजीत साहनी ने किया पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के बीच गहराता राजनीतिक टकराव; आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

वाशिंगटन में ट्रम्प के डिनर के दौरान हुई फायरिंग में 7 राउंड गोलियां चलीं। गेस्ट टेबल के नीचे छिपे। हमलावर को सुरक्षा बलों ने पकड़ा।

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ

राजस्थान

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ

जयपुर में हुआ 'हर बूथ महिला मजबूत कार्यक्रम' का आयोजन। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की।

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार के छपरा में डिप्लोमा इंजीनियर दीपक कुमार ने अपनी मौसेरी बहन और पत्नी आराध्या की हत्या कर दी। दोनों ने घरवालों की मर्जी के बिना शादी की थी।