लोग गालियां देते हैं, क्या करूं? अनिरुद्धाचार्य से बोलीं अंजलि राघव

aniruddhacharya-anjali-raghav-response-video

लोग गालियां देते हैं, क्या करूं? अनिरुद्धाचार्य से बोलीं अंजलि राघव

लोग गालियां देते हैं क्या करूं अनिरुद्धाचार्य से बोलीं अंजलि राघव

अनिरुद्धाचार्य से अंजलि राघव का सवाल: ट्रोलर्स को क्या कहूं?

aniruddhacharya anjali raghav response video

VIDEO हुआ वायरल

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव, जो कुछ महीनों पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ वायरल वीडियो की वजह से ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं, हाल ही में प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचीं। इस मुलाकात में उन्होंने खुलकर अपना दर्द साझा किया और पूछा
बाबा, जब लोग बिना जाने गालियां देते हैं, तो मैं क्या कहूं? कैसे जवाब दूं?

अनिरुद्धाचार्य का जवाब – 'माता सीता को भी नहीं छोड़ा गया था'

अनिरुद्धाचार्य ने बेहद संवेदनशील और व्यावहारिक जवाब दिया:
बेटा, जब माता सीता जैसी पवित्र नारी को भी इस समाज ने नहीं बख्शा, तो सोच लो बाकी का क्या होगा। लेकिन उन्होंने भी कभी अपना मार्ग नहीं छोड़ा।
उन्होंने आगे कहा:
जो गाली देता है, वो अपना कर्म कर रहा है। तुम अपना धर्म निभाओ। जो जैसा बोलता है, वह वैसा ही फल पाता है। तुम शांत रहो, अपने कर्मों पर ध्यान दो।
aniruddh acharya

अंजलि राघव का दर्द: 'मुझे समझे बिना जज किया गया'

अंजलि ने कहा कि पवन सिंह के वायरल वीडियो के बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।
 लोगों ने बिना पूरी बात समझे मुझे ही दोषी ठहरा दिया। जैसे सब कुछ मेरी मर्जी से हुआ हो। गालियां मिलीं, गलत नामों से बुलाया गया। लेकिन क्या एक महिला की मर्यादा इतनी सस्ती होती है?

क्या था पूरा मामला?

  • कुछ महीने पहले एक स्टेज शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह ने परफॉर्मेंस के दौरान अंजलि राघव के शरीर को अनुचित रूप से छूते हुए देखा गया था।
  • सोशल मीडिया पर मामला भड़का, दोनों को ट्रोल किया गया।
  • अंजलि ने लाइव आकर अपनी बात रखी और पवन सिंह पर असम्मानजनक व्यवहार का आरोप लगाया।
  • बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ गया, लेकिन सोशल मीडिया ट्रोलिंग थमी नहीं।

सोशल मीडिया: जहां न्याय नहीं, जजमेंट मिलता है

इस पूरी घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा किया है क्या सोशल मीडिया पर महिला कलाकारों को सिर्फ ट्रोल और जज किए जाने के लिए ही जगह मिलती है? ज्यादातर महिलाएं जब आवाज़ उठाती हैं, तो उन्हें ही पब्लिसिटी स्टंट, गिरी हुई, ड्रामेबाज़ जैसे शब्दों से नवाज़ा जाता है। Read: कुतुबमीनार से भी बड़ा पुल: मिजोरम को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली ट्रेन Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और नए निवेश की घोषणा की।

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

छत्तीसगढ़

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

A girl's body was discovered hanging from a tree in Ramanujganj, causing panic in the area. Police are investigating whether it was a suicide or murder.

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

देश-विदेश

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला किया। आरोपी के पास से ISIS से जुड़ी सामग्री मिली।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

शेयर बाजार ने आज गिरावट दर्ज की, सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76886.91 पर और निफ्टी 97.00 अंक गिरकर 23995.70 पर बंद हुआ।