बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन, सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं, कई दिग्...

anant-singh-nomination-mokama-2025-gulab-jamun-celebration

बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन, सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं, कई दिग्गजों ने भी दाखिल किए पर्चे

बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं कई दिग्गजों ने भी दाखिल किए पर्चे

Anant Singh nomination: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया जोर पकड़ चुकी है। राज्यभर में उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज यानी 14 अक्टूबर 2025 को बिहार की राजनीति में बड़ा नाम माने जाने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह ने मोकामा सीट से नामांकन दाखिल किया। इसी के साथ राज्य के कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों ने अपने पर्चे जमा किए। [caption id="attachment_110969" align="alignnone" width="680"]अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन[/caption]

अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन

मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आज जोरदार शक्ति प्रदर्शन के बीच नामांकन किया। वे सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार होकर नामांकन स्थल पहुंचे। उनके काफिले में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

नामांकन से पहले अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए विशाल भोज का आयोजन किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 25 हजार समर्थकों को खाना खिलाया, जिसके लिए विशेष रूप से सवा लाख गुलाब जामुन तैयार करवाए गए थे। यह आयोजन मोकामा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अनंत सिंह की लोकप्रियता और उनके अंदाज़ को देखते हुए नामांकन का यह दिन किसी मेले से कम नहीं रहा। समर्थकों ने जगह-जगह आतिशबाज़ी की और नारों के साथ “भाई अनंत सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए। [caption id="attachment_110968" align="alignnone" width="680"]सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं[/caption]

Anant Singh nomination: जदयू प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

राज्य के अन्य हिस्सों में भी नामांकन प्रक्रिया तेज रही। सुपौल विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार बिजेंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं। इसी तरह वैशाली के महानार विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उपेश कुशवाहा ने भी नामांकन किया। वहीं, पिपरा विधानसभा सीट से जदयू के रामविलास कामत ने पर्चा भरा है। इन तीनों सीटों पर जदयू उम्मीदवारों के नामांकन से यह साफ हो गया है कि पार्टी ने अपने पुराने जनाधार वाले चेहरों पर भरोसा जताया है।

जनसुराज पार्टी के डॉ. ए.के. दास ने भरा पर्चा

मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशी डॉ. ए.के. दास को मैदान में उतारा है। उन्होंने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के करीबी माने जाने वाले डॉ. दास ने कहा कि वे “जनता के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन” के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। [caption id="attachment_110970" align="alignnone" width="663"]डॉ. ए.के. दास डॉ. ए.के. दास[/caption]

परबत्ता और साहेबपुर कमाल ने भी किया नामांकन

परबत्ता विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर जाकर पूजा की और फिर समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए नामांकन स्थल पहुंचे। [caption id="attachment_110971" align="alignnone" width="650"]राजद प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह राजद प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह[/caption] वहीं, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार सदानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। ललन यादव ने कहा कि “जनता के बीच रहकर विकास के काम करने का संकल्प” उनका प्रमुख मुद्दा है।

वैशाली से सिद्धार्थ पटेल ने दाखिल किया नामांकन

Anant Singh nomination: वैशाली विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल ने हाजीपुर अनुमंडल में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने समर्थकों के साथ रोड शो किया और जनता से विकास के मुद्दों पर वोट देने की अपील की। सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि “नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की दिशा पकड़ी है और इस बार जनता एक बार फिर जदयू पर भरोसा जताएगी।”

कल तेजस्वी यादव भरेंगे नामांकन

अब सबकी नज़रें राघोपुर विधानसभा सीट पर हैं, जहां से राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। राघोपुर को राजद का गढ़ माना जाता है और तेजस्वी यादव यहां से लगातार चुनाव जीतते आए हैं। उनके नामांकन के दौरान पार्टी बड़ी रैली और रोड शो करने की तैयारी में है। यह कार्यक्रम राजद के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत भी माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

देश-विदेश

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट की आशंका है। करीब 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

मध्य प्रदेश

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को टक्कर मार दी। आरोपी खुद पुलिसकर्मी निकला और नशे में था। हादसे का VIDEO सामने आया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।