Allu Grandmother Passed Away: अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम्मा का निधन, च...

allu-arjun-grandmother-allu-kanakratnamma-passed-away-94

Allu Grandmother Passed Away: अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम्मा का निधन, चिरंजीवी ने पूरी की आंखें दान करने की इच्छा!

allu grandmother passed away  अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम्मा का निधन चिरंजीवी ने पूरी की आंखें दान करने की इच्छा

Priya Marathe Passed Away: महज 38 साल की उम्र में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस का निधन!

चिरंजीवी ने पूरी की आंखें दान करने की इच्छा...

अल्लू कनकरत्नम्मा की अंतिम इच्छा थी कि उनकी आंखें दान की जाएं। साउथ सुपरस्टार और उनके दामाद चिरंजीवी ने इस इच्छा को पूरा किया। बताया जाता है कि चिरंजीवी ने कई साल पहले अपनी मां और सास से पूछा था कि क्या वे अपनी आंखें डोनेट करना चाहेंगी। इस पर दोनों ने हामी भरी थी। निधन के बाद चिरंजीवी तुरंत अल्लू अरविंद (अल्लू अर्जुन के पिता) के घर पहुंचे और उनसे आंखें दान करने की अनुमति मांगी। परिवार की सहमति मिलने के बाद चिरंजीवी ने अपनी चैरिटी संस्था चिरंजीवी ब्लड बैंक से संपर्क कर आई डोनेशन की प्रक्रिया पूरी करवाई।

श्रद्धांजलि और भावनात्मक संदेश...

चिरंजीवी ने अपनी सास के निधन पर X (ट्विटर) पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “हमारे ससुर अल्लू रामलिंगैया गारू की पत्नी कनकरत्नम्मा गारू का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने परिवार के प्रति जो प्रेम, साहस और मूल्य दिखाए, वे हमेशा हमारी प्रेरणा बने रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

अंतिम संस्कार में शामिल हुए परिवार और सितारे...

अल्लू कनकरत्नम्मा को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा परिवार एकजुट हुआ। उस समय अल्लू अर्जुन मुंबई में शूटिंग कर रहे थे और तुरंत हैदराबाद पहुंचे। वहीं, रामचरण भी मैसूर में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर हैदराबाद लौटे। अल्लू कनकरत्नम्मा के पार्थिव शरीर को अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और अल्लू अरविंद ने कंधा दिया। वहीं, एक्टर वेंकटेश, वरुण तेज, साई धर्म तेज और वैष्णव तेज ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा नागा चैतन्य समेत कई सितारों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

साउथ सिनेमा का बड़ा परिवार...

कॉनिडेला-अल्लू परिवार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है, जो तीन पीढ़ियों से फिल्मों, राजनीति और व्यवसाय में सक्रिय है। अल्लू रामलिंगैया और उनकी पत्नी कनकरत्नम्मा के चार बच्चे थे – अरविंद, सुरेखा, वसंत और भारती। अल्लू अरविंद और पत्नी निर्मला के तीन बेटे हैं – वेंकटेश, अल्लू अर्जुन और अल्लू सिरिश। वहीं, चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा हैं और उनके तीन बच्चे – रामचरण, सुष्मिता और स्रीजा हैं।    

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।