Women's World Cup 2025: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का धमाका! साउथ अफ्रीका को मिला 299 रन का टारगेट

womens-world-cup-final-2025-india-vs-south-africa-live-score

Women's World Cup 2025: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का धमाका! साउथ अफ्रीका को मिला 299 रन का टारगेट

womens world cup 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का धमाका साउथ अफ्रीका को मिला 299 रन का टारगेट

Women's World Cup 2025: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 298 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रनों का टारगेट दिया।

शेफाली का धमाका, दीप्ति का कमाल

भारतीय पारी की शुरुआत शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने की और पहले ही ओवर से रन बरसाने शुरू कर दिए।
  • शेफाली ने शानदार 87 रन ठोके
  • मंधाना ने 45 रन जोड़े
  • दीप्ति शर्मा ने नाबाद 58 रन की बेहतरीन पारी खेली
  • ऋचा घोष ने 34 रन का अहम योगदान दिया
भारतीय टीम ने बीच ओवरों में विकेट जरूर गंवाए, लेकिन अंत में तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 299 तक पहुंचाया।

ये रही पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही. पारी का आगाज शेफाली वर्मा और  मंधाना ने किया. दोनों की जोड़ी साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर भारी दिखी. 7वें ओवर में ही भारत ने 50 के आंकड़े को पार कर लिया. 17.2 ओवरों में 100 रन पूरे हुए. मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुई. भारत को पहला झटका लगा. इसके बाद जेमिमा और 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा. लेकिन 40वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब कप्तान हरमनप्रीत 20 रन बनाकर आउट हो गईं. 44वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब अमनजोत कौर का विकेट गिरा. कौर ने 12 रन बनाए. लेकिन इसके बाद दीप्ती शर्मा और ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की. दीप्ति ने फिफ्टी भी लगाई. लेकिन 49वें ओवर में ऋचा घोष का विकेट गिरा. घोष ने 34 रन बनाए. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामेन 299 रनों का लक्ष्य रखा. दीप्ति ने 58 रन बनाए.

भारत की टीम

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनकौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

साउथ अफ्रीका की टीम

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवनः लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायोन, नादिन डीक्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

भारत के पास इत‍िहास रचने का मौका

IND VS SA महिला ODI में हेड टू हेड 1997 से 2025 के बीच दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं . भारत ने 20, साउथ अफ्रीका ने 13 जीते, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा.

कब कौन बना महिला वनडे वर्ल्ड कप का विनर

  • 1973: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को अंकों के आधार पर हराकर पहला महिला वर्ल्ड कप जीता.
  • 1978:ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अंकों के आधार पर हराकर खिताब जीता.
  • 1982: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया (क्राइस्टचर्च).
  • 1988: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया (मेलबर्न).
  • 1993: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 67 रन से हराकर ट्रॉफी जीती (लॉर्ड्स).
  • 1997: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता (कोलकाता).
  • 2000: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता (लिंकन, न्यूजीलैंड).
  • 2005: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया (सुपरस्पोर्ट पार्क, साउथ अफ्रीका).
  • 2009: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया (नॉर्थ सिडनी).
  • 2013:ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 114 रन से हराया (ब्रेबॉर्न, मुंबई).
  • 2017: इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराया (लॉर्ड्स).
  • 2022: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराया (क्राइस्टचर्च).
Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए  

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

खेल

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए। उन्होंने भारतीय युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

राज्य

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।