दिल्ली में VHP ने बांग्लादेश हाई कमिशन को घेरा, बांग्लादेश विदेश मंत्रालय दी तीखी प्रतिक्रिया

vhp-surrounds-bangladesh-high-commission-delhi-foreign-ministry-reaction

दिल्ली में VHP ने बांग्लादेश हाई कमिशन को घेरा, बांग्लादेश विदेश मंत्रालय दी तीखी प्रतिक्रिया

दिल्ली में vhp ने बांग्लादेश हाई कमिशन को घेरा बांग्लादेश विदेश मंत्रालय दी तीखी प्रतिक्रिया 

VHP Bangladesh Protest Delhi: बांगलादेश में हुए भारतीय हिंदू युवक दीपु चंद्र की हत्या को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर दिल्ली में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। 

बता दे कि, बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी और बेरहमी से जला दिया गया था। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया जा रहा है। https://youtube.com/shorts/KuA1HMt4hYE?si=vExKe5aOr2LtjGsq

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या 

बांग्लादेश में हादी की हत्या के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दास को पकड़ कर उसकी हत्या कर शव को चौराहे पर टांगकर पहले लाठियां मारी फिर जला दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके विरोध में भारत में हिंदू संगठनों ने विरोध किया। नेपाल में भी इस घटना के खिलाफ जमकर विरोध हुआ था।  [caption id="attachment_124102" align="alignnone" width="651"]VHP ने बांग्लादेश हाई कमिशन को घेरा VHP ने बांग्लादेश हाई कमिशन को घेरा[/caption]

VHP Bangladesh Protest Delhi: बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर बांग्लादेश में मारे गए हिंदू युवक और वहां हिंदुओं पर हो रहे है अत्याचार का विरोध किया, और पड़ोसी देश में हो रहे अत्याचार रोकने की मांग की।  [caption id="attachment_124103" align="alignnone" width="655"]पड़ोसी देश में हो रहे अत्याचार रोकने की मांग पड़ोसी देश में हो रहे अत्याचार रोकने की मांग[/caption]

दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ें

इस प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया। यह एक हफ्ते में दूसरी बार है, जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया हो। बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मैमन सिंह जिले में दीपू चंद्र की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की तीखी प्रतिक्रिया 

बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम और दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की तीखी प्रतिक्रिया आई। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के सामने जिस तरह का प्रदर्शन हुआ, वह चिंता का विषय है। [caption id="attachment_124104" align="alignnone" width="642"]बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहिद हुसैन बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहिद हुसैन[/caption]

भारत से ठोस कदम उठाने की मांग

VHP Bangladesh Protest Delhi: बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहिद हुसैन ने कहा कि कूटनीतिक इलाक़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करना दोनों देशों की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ा और उच्चायोग के सामने नारेबाजी की। इस घटना को लेकर बांग्लादेश सरकार ने भारत से ठोस क़दम उठाने की मांग की।

संबंधित सामग्री

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।