ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात पर ट्रम्प अड़े: डेनमार्क और ग्रीनलैंड का कड़ा विरोध

trump-greenland-control-denmark-reaction

ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात पर ट्रम्प अड़े: डेनमार्क और ग्रीनलैंड का कड़ा विरोध

ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात पर ट्रम्प अड़े डेनमार्क और ग्रीनलैंड का कड़ा विरोध

trump greenland control reaction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ग्रीनलैंड को लेकर विवादित बयान दिया है . उन्होंने कहा है कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से ग्रीनलैंड बेहद अहम है और उस पर अमेरिकी नियंत्रण जरूरी है . ट्रम्प के इस बयान के बाद डेनमार्क और ग्रीनलैंड के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ी नाराजगी जताई है . सोमवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ग्रीनलैंड के आसपास रूसी और चीनी जहाजों की मौजूदगी अमेरिका के लिए चिंता का विषय है । इससे पहले उन्होंने द अटलांटिक मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में भी कहा था कि रक्षा रणनीति के तहत ग्रीनलैंड अमेरिका को चाहिए । Read More:- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला: खिड़कियां टूटीं, एक संदिग्ध हिरासत में....

trump greenland control reaction: डेनमार्क PM का सख्त जवाब

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सेन ने ट्रम्प के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात करना पूरी तरह अस्वीकार्य और बेतुका है प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सेन ने साफ शब्दों में कहा
अमेरिका के पास डेनिश साम्राज्य के किसी भी हिस्से को हड़पने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने ट्रम्प से अपील की कि वे एक करीबी सहयोगी देश के खिलाफ धमकियों की भाषा का इस्तेमाल बंद करें
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ग्रीनलैंड के लोग पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका देश बिकाऊ नहीं है ।

ग्रीनलैंड PM बोले- हम किसी के अधीन नहीं

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन ने भी ट्रम्प की टिप्पणियों को गलत और अपमानजनक बताया । उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड को वेनेजुएला जैसे देशों से जोड़कर सैन्य हस्तक्षेप की बात करना न सिर्फ भ्रामक है, बल्कि वहां के लोगों का अपमान भी है 4 जनवरी को जारी बयान में नीलसन ने कहा
मैं शांत और स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है । सोशल मीडिया पर किए गए कुछ पोस्ट से हमारे देश की स्थिति नहीं बदलती

पहले से है अमेरिका की सैन्य मौजूदगी

डेनमार्क नाटो का सदस्य है और अमेरिका के साथ उसका पहले से रक्षा समझौता मौजूद है .इसी समझौते के तहत ग्रीनलैंड में अमेरिका को पहले ही रणनीतिक पहुंच हासिल है . ऐसे में ट्रम्प का दोबारा कब्जे की बात दोहराना कूटनीतिक तनाव बढ़ा रहा है , ट्रम्प के ताजा बयान ने एक बार फिर अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं । फिलहाल ग्रीनलैंड, डेनमार्क और अमेरिका के बीच यह मुद्दा राजनयिक टकराव का रूप लेता दिख रहा है ।  

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।