महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

ठाणे में भीषण कार दुर्घटना

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में एक तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस लापरवाही की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार bmw कार दुर्घटनाग्रस्त 2 की मौत

ठाणे में भीषण कार दुर्घटना |

महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा हुआ। बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। इंजन दुर्घटना वाली जगह से करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। पुलिस मृतकों में से 1 के सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। इसमें दुर्घटना से कुछ देर पहले कार को 251kmph तक की रफ्तार से चलाते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी।

जन्मदिन मनाने गए थे मृतक 

पुलिस को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई। दोनों बांद्रा में रहते थे। BMW मालिक अंगद का कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक योगेश नेगी का जन्मदिन था। शनिवार शाम अंगद, रेबेका और योगेश ने बदलापुर (पश्चिम) में बर्थडे सेलिब्रेट किया और फिर एक्सप्रेस वे की ओर निकल पड़े। पुलिस को 9,000 रुपए का बिल मिला है।

BMW के इंजन का टुकड़ा हादसे की जगह से करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर ने शायद बैरिकेड से बचने की कोशिश की और कार से कंट्रोल खो गया और बीच वाले डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण कार उछल गई और डिवाइडर के 2 हिस्सों के बीच जाकर रुकी।

संबंधित सामग्री

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी कार, 3 की मौत, 9 घायल

राज्य

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी कार, 3 की मौत, 9 घायल

कानपुर के नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में कार घुसने से भाई-बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

क्या 'लव जिहाद' है आमिर खान की तीसरी शादी? महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने उठाए सवाल और कह दी बड़ी बात 

मनोरंजन

क्या 'लव जिहाद' है आमिर खान की तीसरी शादी? महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने उठाए सवाल और कह दी बड़ी बात 

आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र के नेता नीतेश राणे ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। राणे के अनुसार, हिंदू समाज को इस पर विचार करना चाहिए कि वे खान की फिल्में देखें या नहीं।

टूरिस्टों की तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर ,1 युवक की मौत, 3 दोस्तों की हालत नाजुक ,दिल्ली से घूमने आए थे 

राज्य

टूरिस्टों की तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर ,1 युवक की मौत, 3 दोस्तों की हालत नाजुक ,दिल्ली से घूमने आए थे 

हरिद्वार के लिब्बरहेड़ी में तीन गाड़ियों की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का कारण तेज गति और लापरवाही बताई जा रही है।

पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क पर ATS का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के 5 जिलों से 10 युवक हिरासत में

देश-विदेश

पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क पर ATS का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के 5 जिलों से 10 युवक हिरासत में

महाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 10 युवक हिरासत में लिए गए।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

राज्य

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

सरदार सरोवर परियोजना का दीर्घकालिक मसला समाप्ति की ओर, परियोजना की निर्माण की लागत साझाकरण के मुद्दों पर था विवाद, चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए हस्ताक्षर