"दिल्ली में संसद के पास हंगामा... आंसू गैस के गोले, हिरासत और अचानक खत्म हुई...

Tensions Rise at CJP Parliament March

"दिल्ली में संसद के पास हंगामा... आंसू गैस के गोले, हिरासत और अचानक खत्म हुई भूख हड़ताल! आखिर क्या हो रहा है?"

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का संसद मार्च संसद भवन के करीब पहुंचते ही हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कई लोगों को हिरासत में लिया।

quotदिल्ली में संसद के पास हंगामा आंसू गैस के गोले हिरासत और अचानक खत्म हुई भूख हड़ताल आखिर क्या हो रहा हैquot

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का संसद मार्च संसद भवन के करीब पहुंचते ही हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कई लोगों को हिरासत में लिया। दावा है कि कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंच गए। इससे पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज को लेकर भी विवाद हुआ, हालांकि पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है। इसी बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी और चेतावनी दी कि अगर सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं लाया गया, तो वे खुद संसद मार्च में शामिल होंगे। उधर, आम आदमी पार्टी के नेता भी प्रदर्शन में पहुंच गए हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम पर सियासत और सुरक्षा—दोनों की नजर है।

वही सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले सुबह 10 बजे पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं और कई लोगों के सिर भी फूट गए हैं। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

मनीष सिसोदिया, आतिशी और संजय सिंह प्रदर्शन में शामिल हुए

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

CJP बोली- हम सरकार से बातचीत कर रहे हैं

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया जा रहा है।

 

दिल्ली पुलिस बोली- हमने कोई हिंसा नहीं की

दिल्ली पुलिस ने X मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरें चलाई जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और स्थिति को पूरी तरह से पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है।

पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर यकीन न करें। साथ ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी 28 जून से उनके आंदोलन में शामिल हुए थे। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। सुबह 10 बजे जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत (वाइटल पैरामीटर्स) सामान्य हैं, लेकिन कुछ रक्त संबंधी जांच के परिणामों पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने और उनका इलाज करने के लिए वांगचुक को लगातार चिकित्सकीय देखरेख और निगरानी में रखा गया है। उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक (मल्टीडिसिप्लिनरी) टीम की निगरानी में जारी है।

3 स्टूडेंट लीडर्स की भूख हड़ताल खत्म

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन स्टूडेंट लीडर्स की भूख हड़ताल खत्म हो गई। अभिनेता शबाना आजमी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर अनशन खत्म कराया। तीनों पिछले 23 दिनों से सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल कर रहे थे।

 

वांगचुक की पत्नी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो आज फिर दिल्ली हाईकोर्ट गई हैं। कल कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल में जारी वांगचुक के इलाज में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

अपनी अपील में आंगमो ने तर्क दिया कि सिंगल जज का रविवार का आदेश बिना किसी गिरफ्तारी के वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में अवैध रूप से हिरासत में रखता है और प्रभावी रूप से यह निर्देश देता है कि एक्टिविस्ट या उनकी पत्नी दोनों के पास ही उनके इलाज को तय करने का निर्णायक अधिकार नहीं है।

आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर जंतर-मंतर पहुंचे

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च से पहले जंतर-मंतर पहुंचे।

CJP बोली- सरकार बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार हमसे बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन काफी देर से आया है, लेकिन हमने कहा है कि हम उनसे बात करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल उनकी तरफ से कोई साफ जवाब नहीं आया है और अब फैसला उनके हाथ में है।

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भारी बैरिकेडिंग कर दी है। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था। लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए

CJP के संसद मार्च के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा भवन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है।

संसद तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, 20-25 मिनट तक चले आंसू गैस के गोले, मुख्य गेट बंद

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन और संसद तक मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है और न ही दी गई है।
 

संबंधित सामग्री

नड्डा ने की CJP डेलिगेशन से मुलाकात, प्रदर्शन खत्म, सपा का आरोप - डिंपल को हिरासत में लिया

देश-विदेश

नड्डा ने की CJP डेलिगेशन से मुलाकात, प्रदर्शन खत्म, सपा का आरोप - डिंपल को हिरासत में लिया

जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस से कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। डिंपल यादव सहित कई सांसद हिरासत में लिए गए।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज: संसद मार्च रोकने पर बवाल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

देश-विदेश

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज: संसद मार्च रोकने पर बवाल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस का टकराव हुआ, वहीं सोनम वांगचुक के अनशन की तीन शर्तों की मांग जारी है।

वांगचुक का अस्पताल से मैसेज - आजादी का दूसरा आंदोलन, पुलिस बोली  - मार्च की अनुमति नहीं

देश-विदेश

वांगचुक का अस्पताल से मैसेज - आजादी का दूसरा आंदोलन, पुलिस बोली - मार्च की अनुमति नहीं

सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें उनके पति के इलाज और उनके अस्पताल से छुट्टी की मांग की गई है।

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, जंतर-मंतर पर हंगामा

देश-विदेश

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, जंतर-मंतर पर हंगामा

जंतर-मंतर पर एक महिला ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी और थप्पड़ मारने की कोशिश की, जिससे हंगामा उत्पन्न हो गया।

सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्पताल, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, दिया बड़ा बयान

देश-विदेश

सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्पताल, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, दिया बड़ा बयान

सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल ले जाया गया, अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की, दोनों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाए।