6 लाख फोन, 800 ऐप्स और 65 हजार यूआरएल को ब्लॉक हो गए, आपका नम्बर तो नहीं है

surgical-strike-on-cyber-fraud-modi-government

6 लाख फोन, 800 ऐप्स और 65 हजार यूआरएल को ब्लॉक हो गए, आपका नम्बर तो नहीं है

6 लाख फोन 800 ऐप्स और 65 हजार यूआरएल को ब्लॉक हो गए आपका नम्बर तो नहीं है

सरकार ने 3.25 लाख डेबिट अकाउंट भी फ्रीज किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कहा था कि साइबर अपराध वैश्विक चिंता का विषय है। मंगलवार को केंद्र सरकार ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 6 लाख मोबाइल फोन बंद कर दिए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी के लिए 65,000 यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर (URL) और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 800 एप्लिकेशन को भी ब्लॉक कर दिया है।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्ट (NCRP) को 2023 में 1 लाख से अधिक निवेश घोटाले की शिकायतें मिली थीं। देश भर में इस तरह की धोखाधड़ी की 17,000 पुलिस शिकायतें भी दर्ज की गईं। 24 जनवरी से 24 सितंबर के बीच डिजिटल गिरफ्तारी की 6,000 शिकायतें, ट्रेडिंग स्कैम की 20,043, निवेश घोटालों की 62,687 और डेटिंग स्कैम की 1,725 शिकायतें प्राप्त हुईं।

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए साइबर विंग ने पिछले 4 महीनों में फ्रॉड करने वालों के 3.25 लाख डेबिट अकाउंट्स फ्रीज किए हैं। इसी तरह साइबर क्राइम में इस्तेमाल होने वाले 3401 सोशल मीडिया, वेबसाइट्स, वॉट्सऐप ग्रुप को भी बंद किया गया है। 

पिछले कुछ सालों में साइबर फ्रॉड में फंसे 2800 करोड़ रुपए बचाने के साथ ही 8.50 लाख साइबर पीड़िक्ट्स को फ्रॉड से बचाया गया है। नागरिक साइबर अपराधों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।

पांच साल में 5,000 साइबर कमांडो होंगे तैनात

साइबर कमांडो प्रशिक्षण। अगले 5 साल में 5000 साइबर कमांडो को ट्रेनिंग दी जाएगी। जो लोगों को फ्रॉड से बचाने का काम करेगा।  

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।