Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM...

sonal-chauhan-stuck-in-dubai-sought-help-from-pm-modi

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद...

sonal chauhan stuck in dubai जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी pm मोदी से मांगी मदद

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस और जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान इजराइल और ईरान के विवाद के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में फंसी हुई हैं।

बता दें कि, इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद से दुबई से जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। ऐसे में कई लोग दुबई में फंस गए हैं। उसमें एक्ट्रेस सोनल चौहान भी शामिल है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है।

सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मांगी मदद

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए लिखा कि- “माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी मैं वर्तमान संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सुरक्षित घर वापस जाने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं। मैं सरकार से किसी भी मदद और सुरक्षित वापसी के लिए गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी।@meaindia @india_in_dubai"।

ईरान-इजराइल तनाव से बंद हुआ एयरस्पेस

ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। दुबई, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है, यहां से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो कैंसल कर दिया गया या डायवर्ट किया गया।

दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, बढ़ा खतरा

इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, जिसका असर दुबई तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई की आइकॉनिक इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ, जिससे शहर में दहशत फैल गई। इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को प्रभावित किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा को भी ठप कर दिया।

सोनल चौहान के वर्क फ्रंट की बता करें तो

एक्ट्रेस सोनल चौहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म मिर्जापुर में नजर आएंगी। एक्ट्रेस सोनल को 2008 में रिलीज हुई फिल्म जन्नत से पॉपुलैरिटी मिली। यह एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी। इसके बाद वो तेलुगू फिल्म रेनबो में नजर आईं, फिर कई कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्में भी की।

एक्ट्रेस पहला सितारा, लिजेंड, 3जी, बुड्ढा होगा तेरा बाप, साइज जीरो, रूलर, पलटन, डिक्टेटर, द पावर, द घोस्ट, आदिपुरुष जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं आदिपुरुष में वो मंदोदरी के रोल में नजर आई थी। सोनल चौहान ने कई म्यूजिक वीडियोज भी किए जैसे- फुरसत, कुछ नहीं, मेरे आस पास, समझो ना कुछ तो समझो ना , काफी चर्चा में रहे।

संबंधित सामग्री

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

देश-विदेश

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को राजकोट में आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब पायलट ने कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं देखा। सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं।

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

राज्य

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया।