Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

Severe Weather Alert in India

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.

weather alert mp-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार में 10 की मौत

AI इमेज |

देशभर में मानसून की रफ्तार तेज होती जा रही है। गुरुवार रात दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब और उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर बिहार में आंधी-बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिहार पहुंचा मानसून, अब MP और UP की बारी

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी शाखा का मानसून बिहार में प्रवेश कर चुका है। अगले तीन दिनों में इसके झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून अब तक 17 राज्यों को कवर कर चुका है।मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य से करीब चार दिन देरी से पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 17 से 18 जून के बीच मानसून प्रवेश की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम

गुरुवार देर रात दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चली। कई स्थानों पर हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

MP के कई जिलों में ओले और बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में भिंड, मुरैना समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान सिवनी, दतिया सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर और खजुराहो जैसे इलाकों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा।

राजस्थान में धूलभरी आंधी, तेलंगाना में हीटवेव

राजस्थान के 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर, श्रीगंगानगर और चूरू में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।दूसरी ओर तेलंगाना, विदर्भ और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हीटवेव का खतरा बना हुआ है। यहां तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

11 राज्यों में अब भी 40 डिग्री से ऊपर तापमान

बारिश और आंधी के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर जारी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और हरियाणा के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया।पंजाब के बठिंडा में देश का सबसे अधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 44.6 डिग्री, महाराष्ट्र के वर्धा में 44.5 डिग्री और मध्य प्रदेश के खजुराहो में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।अल नीनो को लेकर बढ़ी चिंता

 

संबंधित सामग्री

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

राज्य

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

मध्य प्रदेश सरकार ने बस किराया संशोधन के जरिए बस ऑपरेटरों की मांगें पूरी कीं, जिससे प्रस्तावित हड़ताल टलने की संभावना बढ़ी है।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

हड्डियां होंगी फौलाद! दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये 6 भारतीय चीजें

लाइफ स्टाइल

हड्डियां होंगी फौलाद! दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये 6 भारतीय चीजें

भारतीय खाने में मौजूद सुपरफूड्स जैसे तिल, रागी, और राजगीरा में दूध से अधिक कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।