रतलाम के बाद बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

Sasaram Train Fire: General Coach Blaze

रतलाम के बाद बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

बिहार के सासाराम स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, जांच जारी है।

रतलाम के बाद बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग यात्रियों में मची भगदड़

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में अचानक आग लगने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और रवाना होने की तैयारी में थी। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले कोच के अंदर जलने की तेज गंध महसूस हुई। इसके कुछ ही देर बाद बोगी D3 से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। अचानक आग लगने से यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोग अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे।

ट्रेन खुलने से पहले लगी आग

जानकारी के मुताबिक, भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6:45 बजे सासाराम स्टेशन से रवाना होने वाली थी। ट्रेन के चलने से पहले ही जनरल बोगी D3 में आग लग गई। आग बढ़ते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल ट्रेन को रद्द कर दिया। यात्रियों का कहना है कि कुछ ही मिनटों में बोगी धुएं से भर गई थी। स्थिति बिगड़ती देख लोग जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। आसपास की बोगियों में बैठे यात्री भी डर के कारण प्लेटफॉर्म की ओर भाग निकले।

दमकल और RPF ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया। RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

स्टेशन पर मचे भगदड़ जैसे हालात

आग लगने के बाद सासाराम स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। यात्रियों और उनके परिजनों में डर का माहौल था। कई लोग ट्रेन से उतरते समय अपना सामान तक छोड़ गए। स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग की लपटें काफी तेज थीं और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। हालांकि रेलवे कर्मचारियों और दमकल टीम की तेजी से बड़ी दुर्घटना टल गई।

एक दिन पहले राजधानी एक्सप्रेस में भी लगी थी आग

इस घटना से एक दिन पहले रविवार को त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में भी आग लग गई थी। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच ट्रेन के एसी कोच B-1 में आग लगी थी।उस हादसे में 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। लगातार दो दिनों में ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों के बीच भी चिंता बढ़ गई है कि आखिर ट्रेनों में बार-बार ऐसे हादसे क्यों हो रहे हैं।

संबंधित सामग्री

चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, शहडोल स्टेशन पर महिला का पैर कटा; बचाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी

राज्य

चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, शहडोल स्टेशन पर महिला का पैर कटा; बचाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी

शहडोल रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय गिर गई, जिससे उसका एक पैर कट गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

राज्य

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू किया है।

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

देश-विदेश

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

रेलवे के 1AC केबिन को लग्जरी होटल के कमरे की तरह सजाया, वीडियो हुआ वायरत

राज्य

रेलवे के 1AC केबिन को लग्जरी होटल के कमरे की तरह सजाया, वीडियो हुआ वायरत

एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी के निजी केबिन को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है, जिससे यह लग्जरी होटल के कमरे जैसा दिखाई दे रहा है।