आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ मुख्यालय: गुजरात ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा

rss-lucknow-headquarter-target-gujarat-ats-arrested-terrorists

आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ मुख्यालय: गुजरात ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा

आतंकियों के निशाने पर था rss का लखनऊ मुख्यालय गुजरात ats की पूछताछ में बड़ा खुलासा

दिल्ली-अहमदाबाद में भी की थी रेकी

rss lucknow headquarter target: देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। गुजरात ATS की ताबड़तोड़ कार्रवाई में पकड़े गए तीन आतंकियों से पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है उनका अगला टारगेट था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का लखनऊ मुख्यालय।

rss-lucknow-headquarter-target-gujarat-ats-arrested-terrorists

एटीएस के डीएसपी शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों ने न केवल लखनऊ, बल्कि अहमदाबाद के नरोडा इलाके और दिल्ली के आजाद मैदान की भी रेकी की थी। वे इन इलाकों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर अपने आकाओं को भेज चुके थे।

हथियार लेने आया था हैदराबाद का आतंकी मोहिउद्दीन

7 नवंबर की सुबह गुजरात एटीएस को सूचना मिली कि हैदराबाद का एक आतंकी हथियार लेने अहमदाबाद पहुंचा है। टीम ने तुरंत जाल बिछाया और अडालज टोल प्लाजा से डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार से तीन विदेशी पिस्टल और 30 कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे हथियार देने आए थे उत्तर प्रदेश के दो आतंकी सुहैल और आजाद सुलेमान। दोनों को पालनपुर से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ चल रही है।

ढाई महीने पहले भी अहमदाबाद आया था मोहिउद्दीन

जांच में सामने आया कि मोहिउद्दीन इससे पहले भी करीब ढाई महीने पहले अहमदाबाद आया था। उस वक्त वह एक पैकेट में नकदी लेकर वापस लौटा था। एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पैसा किसने दिया था और किस मकसद से दिया गया था।

टीम ने यह भी पाया कि यूपी के सुहैल और आजाद को राजस्थान के हनुमानगढ़ से हथियार लाकर गुजरात के कलोल तक पहुंचाने का आदेश मिला था।
क्योंकि हनुमानगढ़ पाकिस्तानी सीमा से सटा इलाका है, इसलिए शक है कि ड्रोन के जरिए हथियार सीमा पार से भेजे गए थे।

‘राइसिन’ केमिकल से हमला करने की साजिश

एटीएस की जांच में सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई कि ये आतंकी ‘राइसिन’ नामक घातक केमिकल तैयार कर रहे थे। यह जहर साइनाइड से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। योजना थी कि इसे खाने-पीने की चीजों या पानी में मिलाकर बड़े पैमाने पर जनसंहार किया जाए। एक अधिकारी ने बताया, “इस केमिकल की कुछ मात्रा ही सैकड़ों लोगों की जान ले सकती है। आतंकियों ने ऑनलाइन इसकी तकनीक सीखी थी और प्रयोगशाला तैयार करने की कोशिश में थे।”

rss lucknow headquarter target: सोशल मीडिया से जुड़े थे तीनों आतंकी

गुजरात एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आतंकी सोशल मीडिया के जरिए ISIS मॉड्यूल से जुड़े थे। वे “इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत” (ISKP) नामक संगठन के संपर्क में थे। यह संगठन एशिया के कई देशों में सक्रिय है और इसका सरगना अबू खजेदा अफगानिस्तान से संचालित करता है।अबू खजेदा आतंकियों को अलग-अलग काम सौंपता था किसी को फंडिंग का ज़िम्मा, तो किसी को हथियारों की आपूर्ति और रेकी का काम। यही नेटवर्क भारत में भी धीरे-धीरे पैर जमा रहा था।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।