RR vs CSK: राजस्थान ने 8 विकेट से जीता मैच, वैभव की फिफ्टी, जडेजा को 2 विकेट

rr-vs-csk-ipl-2026-highlights-chennai-batting-collapse-jadeja-wickets

RR vs CSK: राजस्थान ने 8 विकेट से जीता मैच, वैभव की फिफ्टी, जडेजा को 2 विकेट

rr vs csk राजस्थान ने 8 विकेट से जीता मैच वैभव की फिफ्टी जडेजा को 2 विकेट

RR vs CSK 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चैन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। CSK 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। RR ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। 

यशस्वी जायसवाल ने 38 रन बनाकर नॉटआउट रहे। कप्तान रियान पराग ने 11 गेंद पर 14 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स ने चैन्नई सुपर किंग्स को 127 रनों में ही ऑल आउट कर दिया। जैमी ओवरटन टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 43 रन बनाए। वहीं गायकवाड, संजू, आयूष मात्रे RR के सामने टिक नहीं पाए। RR की तरफ से रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स  और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। MS धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने 17 साल बाद RR में वापसी की। 

वैभव की फिफ्टी

टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान ने शानदार ओपनिंग की। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल ने रनों की बोछार कर दी। वैभव ने मात्र 15 गेंदों में 50 पूरी कर ली। लेकिन 7वें ओवर में वैभव 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। सरफराज खान के हाथों कैच आउट हुए।

वैभव सूर्यवंशी

9वें ओवर में RR ने दूसरा विकेट गिरा दिया। अंशुल कम्बोज ने ध्रुव जुरेल को 9 रनों में पवेलियन भेज दिया।

CSK की खराब शुरुआत

चैन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन ऑपनिंग करने उतरे। लेकिन दोनों की सीनियर खिलाड़ी चल नहीं पाए। संजू और गायकवाड 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं आयूष मात्रे को बिना खाता खोले वापस जाना पड़ा। आयूष को नांद्रे बर्गर ने बोल्ड किया। इसके बाद मैदान में इम्पैक्ट प्लेयर सरफराज खान उतरे। लेकिन जडेजा ने सरफराज को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 7 रन बनाए।

[caption id="attachment_144205" align="alignnone" width="1135"]ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन[/caption]

जडेजा को 2 विकेट

राजस्थान के लिए 17 साल बाद IPL खेलने उतरे जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए। सरफराज स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन LBW हो गए। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग करने उतरे, उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। लेकिन जडेजा ने आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए, और केवल 6 रन ही बना सके।

11वें ओवर में CSK ने 7वां विकेट भी गंवा दिया। ओवर की तीसरी बॉल बृजेश शर्मा ने कार्तिक शर्मा को LBW कर दिया। कार्तिक अपने डेब्यू मैच में 18 रन बनाकर आउट हो गए। 13वें ओवर में चेन्नई ने 8वां विकेट गंवा दिया। जोफ्रा आर्चर ने नूर अहमद को पवेलियन भेज दिया नूर सिर्फ 1 रन ही बना पाए।

16वें ओवर में CSK ने 9वां विकेट भी गंवा दिया। रवि बिश्नोई ने मैट हेनरी ने बिश्नोई को ही कैच दे दिया, वे 5 रन बनाकर आउट हो गए।

RR vs CSK 2026: Playing 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।

इम्पैक्ट: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्ण घोष।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और तुषार देशपांडे।

संबंधित सामग्री

सीहोर में श्रावण की शुरुआत: ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ के जयकारों से गूंजा कुबेरेश्वर धाम, हजारों कांवड़ियों ने भरा जल

राज्य

सीहोर में श्रावण की शुरुआत: ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ के जयकारों से गूंजा कुबेरेश्वर धाम, हजारों कांवड़ियों ने भरा जल

मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम में श्रावण मास के आरंभ पर भक्ति और आस्था का उत्सव देखा गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की।

नीरज चोपड़ा, रोहित, यशवीर जैवलीन थ्रो के फाइनल में, नीरज ने 79.61 m का किया थ्रो

खेल

नीरज चोपड़ा, रोहित, यशवीर जैवलीन थ्रो के फाइनल में, नीरज ने 79.61 m का किया थ्रो

नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, और यश वीर सिंह ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के मेंस जैवलीन थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

शहडोल रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण

राज्य

शहडोल रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश के शहडोल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य जारी हैं।

इंदौर के  वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट, 14 साल के बच्चे का डंडे बरसाते VIDEO वायरल

राज्य

इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट, 14 साल के बच्चे का डंडे बरसाते VIDEO वायरल

इंदौर के एक वृद्धाश्रम में नाबालिग द्वारा बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया। प्रशासन ने आश्रम सील कर दिया और मामले की जांच शुरू की है।

राजस्थान के 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

राज्य

राजस्थान के 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

राजस्थान में 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतें स्थापित की जा रही हैं, जिससे विवाद निपटान में सुधार होगा और न्यायिक प्रक्रिया सरल होगी।