Rohit Sharma Mota Congress: रोहित शर्मा को कहा मोटा, कांग्रेस प्रवक्ता को फैंस ने लगाई लताड़

rohit-sharma-mota-congress

Rohit Sharma Mota Congress: रोहित शर्मा को कहा मोटा, कांग्रेस प्रवक्ता को फैंस ने लगाई लताड़

rohit sharma mota congress रोहित शर्मा को कहा मोटा कांग्रेस प्रवक्ता को फैंस ने लगाई लताड़

Rohit Sharma Mota Congress: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत हुई। इस जीत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- “एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं, उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए।”

सोशल मीडिया पर लगा शमा की क्लास

रोहित शर्मा को लेकर उनके बयान के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा भड़क गए हैं और शमा मोहम्मद की क्लास भी लगा दी। शमा मोहम्मद ने यह भी कहा कि रोहित भारत को सबसे निराश करने वाले कैप्टन हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा, तो उनका इस पर समा ने कहा - “मैंने कुछ गलत तो नहीं कहा है।” रोहित के फैन्स के अलावा विपक्षी नेताओं की तरफ से भी शमा की आलोचना की गई है। Read More: IND vs NZ Champions Trophy 2025: आखिर विराट कोहली ने अक्षर के पैर क्यों छुएं.. भाजपा ने इसे एक सेल्फमेड चैंपियन (रोहित) का अपमान और बॉडी शेमिंग बताया। हालांकि बाद में कांग्रेस ने कहा कि हमारी पार्टी खिलाड़ियों का सम्मान करती है। पार्टी ने शमा से सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने को भी कहा। इसके बाद शमा ने पोस्ट हटा दी, लेकिन समा ने एक और पोस्ट की जिसमें रोहित शर्मा की तुलना भारत के पूर्व क्रिकेट दिग्गजों से की। 'गांगुली, तेंडुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों से तुलना करें तो रोहित शर्मा में ऐसा क्या वर्ल्ड क्लास है? वह एक औसत दर्जे के खिलाड़ी और कप्तान हैं, जिन्हें बस किस्मत से कप्तानी मिल गई।'

कांग्रेस ने कहा- भविष्य में सावधानी बरतें

शमा मोहम्मद के दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट करते हुए लिखा- डॉ. शमा मोहम्मद ने एक क्रिकेट के दिग्गज के बारे में कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जो पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है। उन्हें इन पोस्टों को X से हटाने को कहा गया है, और Future में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Rohit Sharma Mota Congress: आलोचना के बाद शमा की सफाई

ट्रोन होने पर शमा मोहम्मद ने कहा - 'मैंने किसी का अपमान करने के लिए पोस्ट नहीं किया था। उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका वजन ज्यादा है। ये बॉडी शेमिंग नहीं है। 

भाजपा - राहुल की कप्तानी में हारे 90 चुनाव

Rohit Sharma Mota Congress: कांग्रेस प्रवक्ता के इन बयानों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला का बयान सामने आया। उन्होंने कहा - जो लोग राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हार चुके हैं, वे रोहित की कप्तानी को बेकार बता रहे हैं। पूनावाला ने रोहित के ट्रैक रिकॉर्ड की तारीफ की और उनकी टी20 वर्ल्ड कप जीत का भी जिक्र किया।  

संबंधित सामग्री

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

राज्य

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आर्थिक सहायता में देरी और RDG बंद होने की चिंता जताई। उन्होंने विपक्ष से प्रदेश के हित में सहयोग की अपील की।

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

राज्य

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय हाफ मैराथन में देशभक्ति और नशामुक्ति के संदेश के साथ 67,856 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन की शुरुआत की।

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

मध्यप्रदेश से नई उड़ानें शुरू होने से भोपाल, पटना, कोलकाता के बीच यात्रा आसान होगी। राज्य के विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

राज्य

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में बस हादसा हुआ जिसमें श्रद्धालु सुरक्षित बचे, पर एक राहगीर घायल हो गया।