rajya-sabha-elections-bihar-missing-mlas-anant-singh-nitish-kumar

राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन के विधायक गायब, अनंत सिह बोले - बिना नीतीश नहीं लड़ेंगे चुनाव

By : Himani Shrotriya
राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन के विधायक गायब, अनंत सिह बोले - बिना नीतीश नहीं लड़ेंगे चुनाव

Rajya Sabha Elections: देश में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 11 पर सोमवार को मतदान किया जा रहा है। 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें 13 NDA को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। अभी 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास, जबकि 12 NDA के पास हैं। लेकिन चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। NDA को लगभग 8 सीटों का फायदा ​हो सकता ​है।

राज्यसभा चुनाव

कांग्रेस के विधायक गायब

बिहार में NDA की तरफ से वोटिंग पूरी हो गई है। NDA के सभी 202 विधायक वोट डाल चुके हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाला। RJD के 24 विधायकों ने वोटिंग की है, ढाका विधायक फैसल रहमान का इंतजार किया जा रहा है। पार्टी नेता उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के 3 विधायक अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं, जिनमें से 2 विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

41 विधायकों के वोट की जरूरत

शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से गिनती होगी, और आज ही नतीजे आ जाएंगे। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मैदान में 6 कैंडिडेट हैं। इसके चलते वोटिंग करने की नौबत आई है। एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत होती है। NDA के पास 202 विधायक हैं।

Rajya Sabha Elections: नीतीश की जीत तय

NDA की तरफ से बिहार के CM नीतीश कुमार, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और BJP के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसमें 4 कैंडिडेट नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की जीत पक्की है। जबकि शिवेश राम और एडी सिंह के बीच पांचवीं सीट के लिए मुकाबला है।

[caption id="attachment_141324" align="alignnone" width="1125"]बिहार में NDA की वोटिंग पूरी, तेजस्वी ने डाला वोट बिहार में NDA की वोटिंग पूरी, तेजस्वी ने डाला वोट[/caption]

CM ने डाल पहला वोट

इधर, हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। दोपहर 1 बजे तक तक चुनाव के लिए 70 वोट डाले जा चुके है हैं। वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ में भूपेंद्र हुड्डा के घर आए। इसके बाद वे बस में विधानसभा पहुंचे।

1 सीट पर फंसा पेंच 

Rajya Sabha Elections: ओडिशा में 147 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव है, लेकिन 5 उम्मीदवार हैं। एक सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों का समर्थन होना चाहिए। भाजपा के 2 प्रत्याशी मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत तय है। BJD के पास 48 वोट हैं। पेंच चौथी सीट पर फंसा है। BJP ने दिलीप राय को समर्थन दिया है। 

[caption id="attachment_141325" align="alignnone" width="1168"]ओडिशा में चुनाव से पहले विधायकों की फोटो ओडिशा में चुनाव से पहले विधायकों की फोटो[/caption]

अनंत सिंह का सन्यास?

इधर, बाहुबली अनंत सिंह ने विधानसभा के बाहर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। अनंत सिंह से पूछ गया कि अगला CM कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश तय करेंगे। बिना CM नीतीश के चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। अनंत सिंह ने ये भी दावा किया कि मैं 1 महीने में जेल से निकल जाऊंगा, और असली अपराधी पकड़ा जाएगा। अनंत सिंह बेऊर जेल से राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने NDA के पांचों कैंडिडेट्स की जीत का भी दावा किया।

https://youtube.com/shorts/dU1U5N-TFSc?si=77DkR_oy30UTUNId

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026