राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग की आ गई तारीख:18 जून को 24 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग

Rajya Sabha Polls on 26 Seats Announced

राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग की आ गई तारीख:18 जून को 24 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव की घोषणा की है। मल्लिकार्जुन खड़गे और एचडी देवगौड़ा समेत कई नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग की आ गई तारीख18 जून को 24 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव और उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना उसी दिन शाम को शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।

10 राज्यों की 24 सीटों पर नियमित चुनाव

राज्यसभा सदस्यों के रिटायरमेंट के कारण 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे।

आंध्र प्रदेश – 4 सीट

गुजरात – 4 सीट

कर्नाटक – 4 सीट

मध्य प्रदेश – 3 सीट

राजस्थान – 3 सीट

झारखंड – 2 सीट

अरुणाचल प्रदेश – 1 सीट

मणिपुर – 1 सीट

मेघालय – 1 सीट

मिजोरम – 1 सीट

इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट पर उपचुनाव भी होंगे।

चुनाव कार्यक्रम क्या है

चुनाव आयोग के मुताबिक:

अधिसूचना जारी होगी – 1 जून

नामांकन की अंतिम तारीख – 8 जून

मतदान – 18 जून

मतदान का समय – सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

मतगणना – 18 जून शाम से

गुजरात में कांग्रेस का खत्म हो सकता है राज्यसभा प्रतिनिधित्व

गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर इस बार मुकाबला खास माना जा रहा है। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर सभी चार सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं।अभी चार सीटों में से एक कांग्रेस और तीन बीजेपी के पास हैं। लेकिन कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसा हो सकता है कि गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि न रहे। गुजरात विधानसभा में बीजेपी के पास 162 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 12 विधायक, आम आदमी पार्टी के 4 विधायक और समाजवादी पार्टी का एक विधायक है।

 

संबंधित सामग्री

राज्यसभा में खड़गे के 'मनुस्मृति' बयान पर हंगामा, खड़गे बोले - शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें

देश-विदेश

राज्यसभा में खड़गे के 'मनुस्मृति' बयान पर हंगामा, खड़गे बोले - शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें

राज्यसभा में पेपर लीक संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के मनुस्मृति बयान पर हंगामा हुआ, बयान रिकॉर्ड से हटाया गया।

दतिया उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन,7 पुलिस अधिकारियों का तबादला

राज्य

दतिया उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन,7 पुलिस अधिकारियों का तबादला

मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पुलिस अधिकारियों को बदल दिया है, जिससे चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

राज्य

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

उत्तराखंड में नई वोटर लिस्ट जारी की गई, जिसमें 18 लाख मतदाताओं के विवरण में त्रुटियाँ पाई गईं। मतदाताओं को त्रुटियाँ सुधारने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

राज्य

दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

निर्वाचन आयोग ने दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव की तारीखें घोषित की हैं। मतदान 30 जुलाई को होगा और मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।