पुतिन की ऑरस सीनेट कार चलता-फिरता किला, ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम से लेस

putins-aurus-senat-moving-fortress-autonomous-defense-systems

पुतिन की ऑरस सीनेट कार चलता-फिरता किला, ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम से लेस

पुतिन की ऑरस सीनेट कार चलता-फिरता किला ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम से लेस

Putin's Aurus Senat: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। कुछ ही घंटों बाद उनका स्पेशल विमान भारत की धरती पर लैंड करेगा। पुतिन की भारत यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है।

ऑरस सीनेट चर्चा में

भारत यात्रा में उनकी लिमोजिन कार ऑरस सीनेट चर्चा में है। 7 टन वजनी ये कार चलता फिरता किला है। इसके दरवाजे हाइड्रोलिक सिस्टम से खुलते है। यह कार ट्रंप की कार ‘द बीस्ट’ से दोगुनी स्पीड से दौड़ती है। बुलेट और ब्लास्ट प्रूफ इस कार में ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम लगा है जो खतरा होने पर खुद अलर्ट भेज सकता है। इतना ही नहीं दुशमन के करीब आने पर इससे ऑटोमेटिकली टियर गैस फायर होती है।  लिमोजिन कार ऑरस सीनेट

Putin's Aurus Senat: काउंटर अटैक में सक्षम

  1. टियर गैस लॉन्चर सिस्टम
आत्मरक्षा के लिए इसमें ऑटोमैटिक टियर गैस लॉन्चर फिट किए गए हैं। दुश्मन के करीब आने पर ऑटोमैटिकली टियर गैस फायर होता है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।
  1. स्मोक स्क्रीन सिस्टम
गाड़ी के विभिन्न हिस्सों से ऑटोमैटिक स्मोक ग्रेनेड निकलते हैं। इस सिस्टम के ऑन करते ही कार के चारों तरफ से धुएं की एक चादर बन जाती है। यह दुश्मन की नजर को धुंधला कर चकमा दे सकती है।
  1. फायर सप्रेशन सिस्टम
अगर बम विस्फोट हो जाए या आग लग जाए, तो इसका सेंसर उसे डिटेक्ट कर लेता है। इसके बाद इसमें लगा फायर सप्रेशन सिस्टम खुद ऑन हो जाता है और फायर एक्सटिंग्विशर बाहर निकलकर आग पर काबू पा लेता है। इसमें विशेष फ्लेम रिटाडेंट केमिकल स्प्रे होता है।
  1. इलेक्ट्रिक शॉक सिस्टम
गाड़ी इलेक्ट्रिक शॉक सिस्टम से भी लैस रहती है। इसके गेट व हैंडल से इलेक्ट्रिक शॉक छोड़ा जा सकता है। हमले की स्थिति में इसका इस्तेमाल होता है, ताकि बाहर से कोई हमलावर उसे पकड़ न सके। [caption id="attachment_120274" align="alignnone" width="541"]लिमोजिन कार ऑरस सीनेट लिमोजिन कार ऑरस सीनेट[/caption]

ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम

Putin's Aurus Senat: इसका ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम 360 डिग्री खतरे को हमेशा मॉनिटर करता रहता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को यह खुद डिटेक्ट करता है। तुरंत सुरक्षा बल को अलर्ट करता है। ड्राइवर को तुरंत रूट चेंज करने की जानकारी देता है। यह एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम से भी लैस है। परमाणु हमले की स्थिति में भी यह सिस्टम एक्टिव रहता है

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।