पुतिन का ट्रम्प को चेतावनी: 'भारत-चीन को टैरिफ से नहीं डरा सकते, ट्रम्प की राजनीति खत्म हो जाएगी'

putin-trump-india-china-tariff-warning-sco-summit-modi-jinping-unity

पुतिन का ट्रम्प को चेतावनी: 'भारत-चीन को टैरिफ से नहीं डरा सकते, ट्रम्प की राजनीति खत्म हो जाएगी'

पुतिन का ट्रम्प को चेतावनी भारत-चीन को टैरिफ से नहीं डरा सकते ट्रम्प की राजनीति खत्म हो जाएगी

SCO में मोदी-जिनपिंग के साथ दिखी एकजुटता! putin trump india china tariff warning sco summit modi jinping unity 

बीजिंग: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चेतावनी दी है कि वे भारत और चीन को टैरिफ के नाम पर धमकाना बंद करें। पुतिन ने कहा कि दोनों देश उनकी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अगर वे झुकते हैं, तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।

पुतिन का बयान: भारत-चीन का इतिहास हमलों से भरा है

पुतिन ने चीन की विक्ट्री डे परेड के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा: भारत और चीन का इतिहास हमलों से भरा है। अगर इन देशों का कोई नेता कमजोरी दिखाएगा, तो उसका राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है।

उन्होंने कहा: ट्रम्प, भारत या चीन से इस तरह से बात नहीं कर सकते। औपनिवेशिक युग अब खत्म हो चुका है। अमेरिका को समझना होगा कि वह अपने पार्टनरों से ऐसी भाषा में बात नहीं कर सकता।

ट्रम्प का टैरिफ हथियार: जादुई हथियार है टैरिफ

ट्रम्प ने टैरिफ को जादुई हथियार बताया है। उन्होंने कहा: इस नीति की वजह से अमेरिका को ताकत मिलती है। इसके जरिए मैंने 7 जंग रोकी हैं।

Trump Putin Alaska Summit Ice‑Fortress Talks 

लेकिन पुतिन ने ट्रम्प के रवैये को पुराना और रूढ़िवादी बताया है।

SCO में मोदी-जिनपिंग के साथ दिखी एकजुटता

SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, और पुतिन एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं ने आपसी दोस्ती का प्रदर्शन किया, जिससे अमेरिका को बेचैनी हुई।

मोदी ने रूस को विश्वसनीय साझेदार बताया, जबकि जिनपिंग ने कहा कि दुनिया के दो सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों को दोस्त होना चाहिए।

मोदी-पुतिन की गोपनीय बातचीत

SCO समिट के बाद मोदी और पुतिन ने गोपनीय बातचीत की। पुतिन ने मोदी को अपनी लग्जरी कार AURUS लिमोजिन में बैठाया और 50 मिनट तक बातचीत की।

मॉस्को के राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस बातचीत में गोपनीय मुद्दे शामिल थे, जिन पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं की जा सकती।

ट्रम्प के सलाहकार का बयान: मोदी को पुतिन-जिनपिंग के साथ देखना शर्मनाक

ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने मोदी की रूस और चीन के नेताओं के साथ नजदीकियों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा: मोदी का शी जिनपिंग और पुतिन के साथ खड़ा होना शर्मनाक है। हमें उम्मीद है कि वे समझेंगे कि उन्हें रूस की बजाय हमारे साथ होना चाहिए।

भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ

ट्रम्प ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर 50% टैरिफ लगाया है। उनका आरोप है कि भारत रूसी तेल खरीदकर खुले बाजार में बेच रहा है, जिससे पुतिन को यूक्रेन युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है।

???? putin india visit 2025 modi invitation accepted

लेकिन भारत ने इस आरोप को खारिज किया है। भारत सरकार का कहना है कि वे किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने किसानों और लोगों के हित में कदम उठाएंगे।

भारत-चीन-रूस की एकजुटता और अमेरिका का दबाव

पुतिन का यह बयान भारत-चीन-रूस की एकजुटता को मजबूत करता है। ट्रम्प के टैरिफ हथियार के बावजूद, भारत और चीन अपने हितों की रक्षा कर रहे हैं।

Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

राज्य

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार, सीएम डॉ. मोहन का किसानों की आय दोगुना करने पर फोकस, अन्नदाताओं से उद्यानिकी फसलों की खेती करने की अपील

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

राज्य

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान बनाने की घोषणाएं की।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।