एक लॉन्चर से दो मिसाइलें: DRDO ने प्रलय का सफल ‘सल्वो टेस्ट’ कर दिखाया दम

pralay-missile-successful-salvo-test-drdo-india

एक लॉन्चर से दो मिसाइलें: DRDO ने प्रलय का सफल ‘सल्वो टेस्ट’ कर दिखाया दम

एक लॉन्चर से दो मिसाइलें drdo ने प्रलय का सफल ‘सल्वो टेस्ट’ कर दिखाया दम

Pralay Missile Salvo Test: सुबह के करीब साढ़े दस बजे ओडिशा के तट पर चांदीपुर की हवा में अचानक हलचल बढ़ी और कुछ ही पलों में भारत की स्वदेशी मिसाइल क्षमता ने एक और मजबूत कदम दर्ज कर लिया. DRDO ने प्रलय मिसाइल का ऐसा परीक्षण किया, जिसने रणनीतिक दुनिया का ध्यान खींच लिया ।

Pralay Missile Salvo Test: क्या है इस टेस्ट की खास बात?

इस बार बात सिर्फ एक मिसाइल की नहीं थी, एक ही लॉन्चर से बैक-टु-बैक दो मिसाइलें दागी गईं—यानी सल्वो लॉन्च, यह क्षमता दिखाती है कि सिस्टम दबाव में भी तेज़ और सटीक प्रतिक्रिया दे सकता है.  ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में लगाए गए उन्नत सेंसरों ने उड़ान के हर पल पर नज़र रखी । रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षण अपने सभी मानकों पर खरा उतरा. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रलय का यह परीक्षण भारत की सामरिक मिसाइल क्षमता के लिए एक अहम मील का पत्थर है ।

Pralay Missile Salvo Test: प्रलय मिसाइल: ताकत, रफ्तार और स्वदेशी तकनीक

प्रलय एक शॉर्ट-रेंज, क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रफ्तार करीब 7500 किमी/घंटा बताई जाती है और यह लगभग 1000 किलोग्राम तक का वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। इस सिस्टम की सबसे बड़ी पहचान है मेक इन इंडिया। डिज़ाइन से लेकर डेवलपमेंट तक, प्रलय को DRDO ने देश में ही तैयार किया है ।

पहले भी हो चुकी है परीक्षा

यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 28–29 जुलाई को भी ओडिशा तट के पास इसके यूज़र इवैल्यूएशन ट्रायल सफल रहे थे. जिनमें सेना और वायुसेना की जरूरतों के मुताबिक इसकी उपयोगिता परखी गई थी.

क्यों अहम है यह उपलब्धि?

आज के बदलते सुरक्षा परिदृश्य में तेज़, भरोसेमंद और सटीक प्रतिक्रिया सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। सल्वो लॉन्च जैसी क्षमताएँ न सिर्फ तकनीकी आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि रणनीतिक संतुलन को भी मजबूती देती हैं ।  

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।