पहलगाम हमले में आतंकियों की तैयारियों का खुलासा, मोबाइल कराची-लाहौर में डिलीवर हुए थे

पहलगाम हमले की गहन जांच

पहलगाम हमले में आतंकियों की तैयारियों का खुलासा, मोबाइल कराची-लाहौर में डिलीवर हुए थे

पहलगाम हमले की जांच में NIA ने बताया कि आतंकियों ने मोबाइल और GoPro कैमरा का इस्तेमाल करके हमले की तैयारी की थी।

पहलगाम हमले में आतंकियों की तैयारियों का खुलासा मोबाइल कराची-लाहौर में डिलीवर हुए थे

पहलगाम हमले की गहन जांच |

पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि आतंकियों के 2 मोबाइल फोन कराची-लाहौर के पते पर डिलीवर हुए थे। दोनों मोबाइल चाइना के स्मार्टफोन थे। फोन की फोरेंसिक जांच में सामने आया कि आतंकवादियों के मोबाइल में बायसरन इलाके की लोकेशन पहले से थी। 

अटैक की तैयारी

इलाके की जियोग्राफिकल लोकेशन नेविगेशन एप में रिकॉर्ड थी। लोकेशन के स्क्रीनशॉट फोन में सेव किए गए। NIA सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने अटैक की तैयारी पहले से कर रखी थी। हमले से करीब 1 हफ्ते पहले बायसरन की रेकी की थी। बायसरन इलाके के स्क्रीनशॉट 15 और 16 अप्रैल 2025 को लिए गए थे। बता दे 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6km दूर बायसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। इसमें 16 लोग घायल हुए थे। लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था।

GoPro कैमरा बरामद

NIA ने बताया कि पहलगाम हमले के आरोपी आतंकियों के पास से अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा बरामद हुआ, जो चीन के रास्ते लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों तक पहुंचा था। एजेंसी का मानना है कि इस कैमरे का रास्ता समझने से उन नेटवर्कों का खुलासा हो सकता है, जो जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों तक फंड, उपकरण और दूसरे संसाधन पहुंचाने का काम करते हैं। यह हाई-टेक कैमरा पिछले साल जुलाई में पहलगाम आतंकी हमले के बाद दाचीगाम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से बरामद हुआ था।

संबंधित सामग्री

पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सईद पर शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

देश-विदेश

पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सईद पर शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

जम्मू की विशेष अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया, उसे 'घोषित अपराधी' बनाने की प्रक्रिया शुरू.

विवादित वीडियो पर पंजाब CM मान का जवाब, बोले- “वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं, मेरी नकल करने वाला अभिनेता”

राज्य

विवादित वीडियो पर पंजाब CM मान का जवाब, बोले- “वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं, मेरी नकल करने वाला अभिनेता”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में वायरल हुए विवादित वीडियो को लेकर निराधार आरोपों का खंडन किया, और इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया।

विवादित वीडियो मामले में फिर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान, कहा- 'वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं'

राज्य

विवादित वीडियो मामले में फिर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान, कहा- 'वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके खिलाफ वायरल विवादित वीडियो फर्जी है। दो स्वतंत्र फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।

ट्विशा केस में पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल , जांच प्रक्रिया में सामने आई बड़ी खामियां

राज्य

ट्विशा केस में पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल , जांच प्रक्रिया में सामने आई बड़ी खामियां

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने जांच आरंभ की, पूर्व पुलिस जांच पर उठे सवाल। जब्तीकरण प्रक्रिया और वीआईपी ट्रीटमेंट पर भी नजर।