IndiGo flight schedule cut: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 1 दिसंबर, 2025 से बड़े पैमाने पर फ्लाइट में रुकावटों के बाद इंडिगो के फ्लाइट शेड्यूल में 5% की कटौती की गई है। इस बारे में DGCA ने ऑर्डर मंगलवार को जारी किया। सभी सेक्टर्स में, खास तौर हाई-डिमांड, हाई-फ्रीक्वेंसी रूट्स पर फ्लाइट्स में कटौती की गई है। DGCA ने बयान में कहा कि इंडिगो एयरलाइन अपनी उड़ानों का समय ठीक से नहीं चला पा रही है।
उड़ानों में 5% की कटौती
IndiGo flight schedule cut: सूत्रों के मुताबिक यह तय किया जा रहा है कि किन उड़ानों को रद्द किया जाए ताकि कनेक्टिविटी पर असर न पड़े। आने वाले दिनों में अगर IndiGo अपनी उड़ानों को तय समय पर चलाने में कामयाब नहीं होती है तो उसकी उड़ानों में और 5% की कटौती की जा सकती है। [caption id="attachment_121276" align="alignnone" width="640"]
उड़ानों में 5% की कटौती[/caption]