निपाह वायरस को लेकर, बंगाल में हाई अलर्ट, 21 दिन क्वारंटाइन जरुरी

nipah-virus-alert-west-bengal-21-days-quarantine

निपाह वायरस को लेकर, बंगाल में हाई अलर्ट, 21 दिन क्वारंटाइन जरुरी

निपाह वायरस को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट 21 दिन क्वारंटाइन जरुरी

निपाह वायरस: पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस ने चेतावनी की घंटी बजा दी है.  राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के साथ सख्त गाइडलाइन जारी की है, जिससे की संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

निपाह वायरस: 21 दिन का क्वारंटाइन

संक्रमित या संदिग्ध मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को कम से कम 21 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इसमें शामिल वे मरीज शामिल है जो संक्रमित मरीज के परिजन और करीबी संपर्क में आए  लोग.अस्पताल या घर में देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मी, अन्य संभावित संपर्क, जानकारों ने साफ किया है कि संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बर्तन या सतह के संपर्क में आने से भी निगरानी जरूरी है. यही कारण है कि हर कदम पर सावधानी बरतना अहम है।

क्वारंटाइन लोगों की होगी  जांच 

क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को दिन में दो बार स्वास्थ्य जांच करानी होगी। अगर बुखार, सिरदर्द, उलझन, खांसी या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखें, तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा.  क्योंकि निपाह के लिए कोई निश्चित दवा नहीं है, डॉक्टर प्रयोगात्मक रूप से उपलब्ध दो एंटीवायरल दवाओं का प्रयोग करेंगे।

आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य

राज्य सरकार ने कहा है कि सभी संदिग्ध मरीजों के नमूने तुरंत आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जाएं। रिपोर्ट दिन में दो बार निगेटिव आने पर ही दवा बंद की जाएगी।

गाइडलाइन क्यों जरुरी

निपाह वायरस अत्यंत संवेदनशील और घातक है। 21 दिन का क्वारंटाइन, सतर्क निगरानी और एंटीवायरल दवा ही फिलहाल संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी तरीका हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दिशा-निर्देश से लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और वायरस के फैलाव की संभावना कम होगी।  

संबंधित सामग्री

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।

खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

जुर्म गाथा

खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

35 वर्षीय अंजू देवी की गोपालगंज में संदिग्ध मौत हो गई। परिवार घटना के बाद फरार हो गया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

खाली हो रहा राबड़ी देवी का आवास, 29 जून आखिरी तारीख

राज्य

खाली हो रहा राबड़ी देवी का आवास, 29 जून आखिरी तारीख

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए 29 जून तक का समय दिया। नए बंगले की तैयारी और सामान पैकिंग का काम तेजी से चल रहा है।

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

कैसे जानें अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पसंद नहीं करता?

लाइफ स्टाइल

कैसे जानें अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पसंद नहीं करता?

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे बात करने, मिलने से बचता है या आपकी बातों में दिलचस्पी नहीं दिखाता है, तो ये रिलेशनशिप में खतरे के संकेत हैं।